आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए करें ये व्यायाम

व्यायाम

व्यायाम

छाया सिंह। आंखें हमारे लिए वो नायाब तोहफा हैं, जो कुदरत का एक सबसे बड़ा उपहार स्वरूप भगवान ने हमें दुनिया की रंग-बिरंगी, अच्छी-बुरी सभी चीजें देखने के लिए दिया हैं। आंखें तो सभी प्राणियों में होती हैं, लेकिन मनुष्य में इसका एक अलग ही महत्व है। शरीर का सबसे ज्यादा कोमल अंग आंखें ही होती हैं, इसलिए इनकी सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ योगासन आपकी आंखों के लिए भी काम करते हैं। इन अभ्यासों को करने के लिए आपको किसी विशेष स्थान की भी आवश्यकता नहीं होती है, तो चलिए जानते हैं उन व्यायामों के बारें में।

आंखों के लिए योग
नेत्र योग व्यायाम, ऐसी गतिविधियां हैं, जिनका उद्देश्य आपकी आंखों को सहारा देने वाली मांसपेशियों को टोन और कंडीशन करने के लिए होता है। नेत्र योग चिकित्सक अक्सर अपनी दृष्टि के फोकस को बढ़ाने, सूखी आंखों के लक्षणों को ठीक करने और आंखों के तनाव को कम करने की कोशिश करने की सलाह देते हैं।
नेत्र योग व्यायाम
पामिंग
अपनी हथेलियों को एक साथ जोर से रगड़ें और उन्हें अपनी आंखों पर रखें, इससे आपकी थकी हुई आंखों को हाथों में उत्पन्न होने वाली ऊर्जा से कुछ आवश्यक आराम मिलेगा व आपकी आंखों की रोशनी भी बढ़ेगीं।
अपनी दृष्टि को समायोजित करें
अगर आप चुपचाप बैठते हैं, अपनी आंखों को घुमाते हैं और लयबद्ध तरीके से सांस लेते हैं तो आपकी आंख की मांसपेशियां एक बार फिर से संतुलन में आ जाएंगी।
आर्ट बने हुए चित्र को देखें
अपने घर की फर्श पर बनी हुई एक विशाल आकृति की आर्ट कल्पना करके और इसे क्लॉक और एंटीक्लॉक दोनों तरह से ट्रेस करते हुए देखें इससे आंखों का लचीलापन और नियंत्रण भी बढ़ सकता है।
अपनी आंखों को स्ट्रेच करें
आप किसी भी रंग-बिरंगे बगीचें को देखते हुए उस पर ध्यान केंद्रित करते हुए अपनी आंखों को तिरछे दाएं और बाएं घुमाते रहें, इससे आपकी आंखों की मांसपेशियां मजबूत और सक्रिय रहेंगी।
पलक झपकाना
सूखी आंखों का इलाज आप खुद कर सकते हैं, अपनी आंखों को 10 से 15 बार झपकाकर हाइड्रेट कर सकते हैं। क्योंकि जब हम कंप्यूटर स्क्रीन पर अपना ध्यान ज्यादा केंद्रित कर रहे होते हैं, तब हम अक्सर पर्याप्त रूप से पलकें नहीं झपका पाते हैं। ऐसे में अगर पलक झपकाने वाली गतिविधि को विशेष रूप से करें तो आखों में नमी बनी रह सकती है।

About Post Author