5 लाख से अधिक मतों से डॉ. महेश शर्मा को जिताना हैः राजनाथ सिंह 

Rajtilak Sharma

(ग्रेटर नोएडा)

मंगलवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत दादरी के बिसाहड़ा पहुंचे। यहाँ पर भाजपा नेताओं कार्यकर्ता व पदाधिकारियों के द्वारा माला के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। राजनाथ सिंह ने गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ महेश शर्मा को ऐतिहासिक मतों से जीत दिलाने की अपील की। दादरी में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि आज जिस स्थान पर यह कार्यक्रम हो रहा है यह स्व. मेघनाथ सिंह के द्वारा निर्मित विद्यालय है। स्व. मेघनाथ जी का मुझे पुत्रवत स्नेह प्राप्त था। जहां तक नोएडा का प्रश्न है तो आप जानते हैं कि एक समय में नोएडा उत्तर प्रदेश के नेताओं और अधिकारियों के लिए भ्रष्टाचार का एक बहुत बड़ा सेंटर था, लेकिन आज मोदी और योगी के नेतृत्व में यह नोएडा भ्रष्टाचार का केंद्र नहीं रह गया है बल्कि भारत का एक बिजनेस सेंटर बनकर खड़ा हो गया है। यहां जिस तरह से अपराधियों का खौफ था, माफियाओं का राज था लेकिन यह सब बीते दिनों की बातें हो गई। आज केवल उत्तर प्रदेश में नहीं पूरे हिंदुस्तान में यदि कोई जगह पर्यटन और बेहतर कानून व्यवस्था के लिए जाना जाता है तो हमारा यह नोएडा जाना जाता है।

5 लाख से अधिक मतों से जिताना है

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी ने आगे कहा कि, आज हम भारतवासियों के हाथों से मिसाइल बनवाने का काम कर रहे हैं। पहले हम हथियार आयात करते थे, अब निर्यात करते हैं। अब भारत कमजोर देश नहीं बल्कि मजबूत देश बन गया है। कोई अगर भारत की तरफ आंख उठाई तो उसे मुंह तोड़ जवाब दे सकता हैं। आखिरी में उन्होंने डॉ महेश शर्मा को लेकर कहा कि ये अपने क्षेत्र के विकास के लिए मंत्रियों को बहुत परेशान करते हैं। यदि नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है तो महेश शर्मा को बड़ी जीत दिलाना है। इस बार लोकसभा चुनाव में डॉ महेश शर्मा को 5 लाख से अधिक मतों से जिताना है। अगली बार स्वागत करवाने नहीं बल्कि आपका आभार व्यक्त करने आऊंगा। इस मौके पर लोकसभा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का जनसभा में पहुँचने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि  देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे 2014 में वो भाजपा के इतिहास में पूर्ण बहुमत की पहली सरकार बनी लिखा जायेगा और उन्होंने कहा कि क्षेत्र की देवतुल्य जनता ने मुझे दो बार सांसद मंत्री और नोएडा से विधायक बनाने में अपना अमूल्य आशीर्वाद मुझे दिया में क्षेत्र की जनता का ऋणी हूँ और उन्होंने कहा कि मेरे नेता मेरी पार्टी के लोग क्षेत्र के लोगों के बीच रहकर जनहित के कार्य सेवक बनकर करूँगा सभी से अपनी जीत के लिये आशीर्वाद माँगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र शिसोदिया ने कहा हमारी पार्टी के लोकप्रिय जनप्रिय करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत अभिभावक देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का इस साठा के नाम से प्रचलित भूमि पर नंदन अभिनंदन करते हुए 26 अप्रैल को अधिक से अधिक मतदान करके भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा को ऐतिहासिक वोटो से विजयी बनाने की अपील की।

About Post Author