गर्मीयों में रहना है कूल तो पीजीए यह 8 ड्रिंक्स

गर्मीयों

गर्मीयों

निधि वर्मा। गर्मीयों के मौसम में हमें ठंडी ड्रिंक्स काफी पसंद आती हैं, ऐसा इसलिए क्योंकि लगातार आते पसीने की वजह से हमारे शरीर को लगातार पानी की जरूरत होती है। सादा पानी पीना अच्छा है लेकिन इसमें वैराइटी लाएंगे, तो मज़ा भी आएगा। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि कोल्ड ड्रिंक या सोड़ा का सेवन शिरु कर दे। इसकी जगह प्राकृतिक चीजों का शराब बनाए और इसे रोजना पिएं। इससे न सिर्फ आपको कई पोषक तत्व मिलते हैं, बल्कि शरीर को ठंडक भी पहंचती है।


बेल का शरबत
गर्मी के मौसम में बेल का उपयोग काफी किया जाता है। इसका शराब शरीर को ठंडक तो पहुंचाता ही है, साथ ही यह कई तरह के पोषक तत्वों का भंडार भी होता है। बेल के शराब में बीटा- केरोटीन, प्रोटीन, राइबोफ्लाविन, विटामिन-सी, बी। और बी2 के साथ केल्शियम, पोटेशियम और फाइबर भी भरपूर मात्रा में होता है।


पुदीना का शरबत
मौसम और मौका चाहे कोई भी हो, भारत में पुदीना हर वक्त पसंद किया जाता है। चाहे गोलगप्पे हों या चाट या स्नैक, पुदीना लगभग हर चीज में डाला जाता है।
पुदीन फास्फोरस, कैल्शियम और विटामिन-सी, डी, ई और ए जैसे पोषक तत्वों से भरपुर होता है।


छाछ
छाछ से भरा गिलास दोपहर के समय में भी शरीर के ठंडक देने का काम करता है। इसलिए भारतीय घरों में गर्मीयों में आपको छाछ जरुर मिल जाएगा। यह न सिर्फ ठंडक पहुंचाने का काम करता हैं, बल्कि पोषक तत्वों का भंडर भी है। एक गिलास छाछ में 110 कैलोरी पाई जाती है।


नारियल पानी
गर्मी के मौसम में एक गिलास नारियल पानी से बेहतर और क्या होगा। एक गिलास नारियल के पानी में, जो 240ml के करीब होता है, 60g कैलोरी, 8g चीनी और 15 प्रतिशत पोटैशियम होता है। नारियल पानी में 94 प्रतिशत पानी होता है।


गन्ना का जूस
गन्ने का जूस किसे पसंद नहीं होता। इसमें काला नमक, पुदीना और नींबू का रस मिलाकर बेहतरीन शराब तैयार किया जा सकता है। गन्ने के जबस के एक गिलास में 180 कैवोरी, 30g चीनी होती है। साथ ही यह फाइबर से भरपूर होता है।

About Post Author