अगली रामलीला अयोध्या में मनेगी, वर्षों बाद मंदिर में विराजेंगे राम; पीएम मोदी

लवी फंसवाल। दशहरा के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलीला समिति द्वारा द्वारका में चल रही 11वें भव्य रामलीला आयोजन में मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे। यहां उन्होंने राम-सीता और लक्ष्मण की आरती उतारी। इसके बाद पीएम मोदी ने कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, मैं समस्त भारतवासियों को शक्ति उपासना पर्व नवरात्रि और विजय पर्व विजयादशमी की अनेक-अनेक शुभकामनाएं देता हूं। विजयदशमी का यह त्योहार अन्य पर न्याय की जीत, अहंकार पर विनम्रता की जीत और आवेश पर धैर्य की विजय का पर्व है।
पीएम मोदी ने आगे कहा, कि आज हमें यह सौभाग्य प्राप्त हुआ है कि हम भगवान राम का एक विशाल और भव्य मंदिर बनता देख पा रहे हैं। अयोध्या पर अगली रामनवमी में राम मंदिर में गूंजी हर आवाज पूरी दुनिया को हर्षित करने वाली होगी। राम मंदिर में भगवान राम के विराजने के बस कुछ ही महीने बचे हैं। हम गीता का ज्ञान भी जानते हैं और आईएनएस विक्रांत और तेजस का निर्माण भी जानते हैं। हम श्रीराम की मर्यादा भी जानते हैं और अपनी सीमाओं की रक्षा करना भी जानते हैं। हम शक्ति पूजा का संकल्प भी जानते हैं और कोरोना में सर्वे सन्तु निरामया के मंत्र को भी जी करके दिखाते हैं।
इस बार हम विजयदशमी उसे समय मना रहे हैं, जब हमारी चंद्रमा की पर विजय को दो महीने पूरे हुए हैं। विजयदशमी पर शस्त्र पूजा भी करते हैं। भारत की भूमि पर शास्त्रों की पूजा किसी भी भूमि पर आधिपत्य नहीं, बल्कि उसकी रक्षा के लिए की जाती है। रामलीला सोसायटी ने बताया, इस कार्यक्रम में रावण, कुंभकरण, और मेघनाथ के अलावा एक और पुतला बनाया गया है। यह महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों के विरोध में बनाया गया है। समिति ने कहा कि हमें बहुत खुशी हुई कि पीएम यहां आए। पिछली बार में 2019 में यहां आए थे। इस बार हमारा निमंत्रण स्वीकार करने के लिए हम उनका आभार व्यक्त करते हैं।

About Post Author