जानिए 2022 के चंद्रग्रहण के बारे में

ज्योतिष शास्त्र

ज्योतिष शास्त्र


ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर साल के भाँति इस साल भी चंद्रग्रहण कुछ खास होने वाला है, आज हम आपको अगले साल मे होने वाले चंद्रग्रहणों के बारे में बताएंगे। इस साल 2021 में कुल मिलाकर दो चंद्र ग्रहण थे। चंद्रग्रहण जब भी होता है तब इस विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चंद्रग्रहण हमेशा पूर्णिमा की तिथि पर पड़ता है। कुछ दिन बाद साल 2021 को हम अलविदा कहेंगे और नववर्ष यानि साल 2022 का स्वागत करेंगे। ऐसे में आपको बता दें कि आने वाले साल 2022 में भी ग्रहण पड़ेंगे। कुल मिलकर 4 ग्रहण पड़ेंगे जिनमें से 2 सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण होंगे। हिन्दू पंचांग के अनुसार चंद्र ग्रहण का बहुत महत्व है। खगोलीय दृष्टि से देखा जाए तो चंद्रग्रहण उस खगोलीय स्थिति को कहते है जब चन्द्रमा पृथ्वी के ठीक पीछे उसकी प्रच्छाया में आ जाता है। ऐसा तभी हो सकता है जब सूर्य, पृथ्वी और चन्द्रमा इस क्रम में लगभग एक सीधी रेखा में अवस्थित हों। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि ग्रहण के दौरान पूजा आदि निषेध माने जाते हैं। आइए जानते हैं साल 2022 में कब और कितने चंद्र ग्रहण लगेंगे।
साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण कब
चंद्र ग्रहण की तिथि: 16 मई सोमवार 2022
समय: प्रातः 07:02 से दोपहर 12:20 बजे तक
कैसा होगा यह ग्रहण: पूर्ण चंद्र ग्रहण
कहां दिखेगा: दक्षिणी/पश्चिमी यूरोप, दक्षिणी/पश्चिमी एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, पैसिफिक, अटलांटिक, अंटार्कटिका,

About Post Author