दीपक झा। सचिन पायलट ने अजमेर से 5 दिन की अपनी पदयात्र निकाली है। पायलट लगातार अपनी ही सरकार पर हमलावर हैं, और सरकार को भ्रष्ट बताते हुए कई आरोप लगा रहे हैं। कुछ दिन पहले ही सचिन पायलट ने एक दिन का सरकार के खिलाप धरना प्रदर्शन किया। ऐसा लगता है, आरपार की लड़ाई के मूड में हैं।
सरकार पर किया आरोप लगा रहे सचिन पायलट?
आपको बतादे, तो सचिन पायलट लागतार पेपरलीक का मुद्दा बहुत पहले से उठा रहे है, तो वहीं वो बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर अपने वादे भूलने का भी आरोप लगाते हैं। उनका कहना है जिन वादों से हम पार्टी में आए। उसे हम भूल गए। जिसके वजह से जनता में गहलोत सरकार के प्रति नाराजगी है, पायलट युवा नेता हैं। सधी हुई बयानबाजी करते हैं, जैसे की आपको पता ही होगा पायलट लगातार अपनी ही सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार को सह देने का भी आरोप लगाते रहें हैं। इतना ही नहीं करीब 25 विधायक और मंत्री भी उनके समर्थन में हैं। पार्टी के वे नेता भी पायलट के साथ हैं, जिन्हें गहलोत द्वारा किनारे किया गया है। ऐसे में लोगो को पायलट को अपने युवा और युवा को पायलट से बहुत ही उम्मीदें हैं। इन्हीं मुद्दों को लेकर वे सीधे जनता के पास संवाद करने पहुंच गए। दरअसल, पायलट पद यात्रा कर पार्टी को अपने ताकत का अंदाजा करना चाहते हैं। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इस संघर्ष यात्रा से अपने आपको अलग कर लिया, और यह सचिन पायलट का निजी यात्रा बता दिया।
आप में जाने के अटकलों पर किया बोले पायलट?
आपको बतादें एक मीडिया संस्थान से बात करते वक्त जब रिपोर्टर ने आम आदमी पार्टी में जाने वाले सवाल किया तो, इस प्रश्न पर उन्होंने घुमा के जवाब दिया, और कहा आपका काम है छापना आप छपिए और मेरा काम है, जनता की भैलाई करना। वो मैं करता रहूंगा। इसी के बाद से ये कयास लगाए जा रहें हैं कि इस यात्रा के बाद कुछ बड़ा करेंगे। अब तो आने वाले समय में ही पता चल पाएगा पायलट किया करेगें आम आदमी पार्टी, बीजेपी या खुदकी पार्टी बनाते हैं। फिलहाल वो अपने वो अपने ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल रहे है।

About Post Author