रक्षाबंधन के दिन सुख-समृद्धि के लिए करें दान

सावन मास की पूर्णिमा का दिन भाई-बहन के प्रेम बंधन को दर्शाता है। इस दिन भाई और बहन बडेि हर्ष और उल्लास के साथ रक्षा सूत्र बांधने की परंपरा को निभाते हैं। बहन अपने भाई की उन्नति के लिए कलाई पर राखी बांधती है, बदले में भाई अपनी बहन को उपहार देकर हर मुश्किल समय में उसकी सहायता करने का संकल्प लेता है। हर साल की तरह इस वर्ष 22 अगस्त को रक्षाबंधन मनाय़ा जाएगा। ज्योतिष के मुताबिक, रक्षाबंधन के दिन भाई औऱ बहन को अपने जीवन में सौभाग्य और सुख-समृद्धि की बढ़ोत्तरी के लिए दान जरुर करना चाहिए। इसके अलावा ज्योतिषाचार्यों ने राशियों के अनुसार दान करने का विकल्प भी बताया है। मेष राशि का स्वामी मंगल ग्रह होता है, इसमें लाल रंग की वस्तु का दान करें। वृषभ राशि का स्वामी शुक्र ग्रह से ताल्लुक रखता है, इसलिए सफेद रंग की वस्तु का दान करें। मिथुन राशि में बुद्ध ग्रह का पूरक होने से हरे रंग का दान लाभकारी बताया जाता है। कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है इसके अनुसार सफेद औऱ चमकीली वस्तु का दान करें। सिंह राशि वालों को नारंगी वस्तुओं का दान काफी फलदायक होगा। कन्या राशि का संबंध बुध ग्रह से है इसीलिए हरे रंग की वस्तु का दान करना उचित बताया है। तुला राशि के जातक सफेद और गुलाबी रंग की वस्तु का दान करें। वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल है इसलिए लाल रंग का दान फलदायक बताया गया है। धनु राशि में बृहस्पति ग्रह का निवास होता है इसलिए जातक को पीले रंग की वस्तु दान करनी चाहिए। मकर राशि का जातक स्वामी शनि ग्रह है और इसमें भाई अपने हाथों से गहरे नीले रंग की वस्तु दान करें। कुंभ राशि का ताल्लुक शनि ग्रह से है और इसमें काले, नीले और ग्रे रंग का सामान दान करना चाहिए।

About Post Author

आप चूक गए होंगे