कई दिनों से बढ़ता जा रहा है, झूठ बोलने की बीमारी का खतरा

झूठ बोलने की बीमारी का खतरा।

झूठ बोलने की बीमारी का खतरा।

Lavi Fanshwal। आजकल उत्तर प्रदेश में झूठ बोलने की बीमारी फैलती जा रही है। यह बीमारी इतनी फैल रही है कि कई दिनों इसके मरीज बढ़ते जा रहे हैं। इस भयंकर बिमारी का अभी तक कोई भी ईलाज नहीं है। आपको बता दें, कि उत्तर प्रदेश में झूठ बोलने की बीमारी भयंकर तरीके से बढ़ती जा रही है। बीमारी का कहर इतना है कि हर कोई इसके चपेट में आ रहा है। आज काफी लोगों से बातचीत करने के दौरान यह पता चला कि लोग इस बीमारी से काभी परेशान है। आज यानी सोमवार की खबर है, एक लड़का और एक लड़की घूम रहे थे। लड़की ने लड़के से कहा आप जाइए अपने घर हम भी जाते हैं। लड़की भी चली गई और लड़का भी। लेकिन यह क्या लड़की घर ना जा कर वापस आ गई और दो लड़कों के साथ बैठकर रवाना हो गई। अब क्या कहें झूठ बोलने की बीमारी ही इतनी बढ़ती जा रही है। अभी कुछ समय पहले एक दोस्त ने पैसे लिए थे। यह बोलकर कि सोमवार को दे दूंगा। तब से चार सोमवार निकल गए। लेकिन अभी तक उसका सोमवार नहीं आया। इसमें गलती उसकी नहीं है बीमारी का प्रकोप इतना बढ़ता जा रहा है कि लोग दिनोंदिन इसकी चपेट में आ रहे हैं। इसके केस इन्हीं बातों में समाप्त नहीं होते हैं, आजकल जो बच्चे बाहर रह कर पढ़ रहे हैं। उनकी मम्मी का फोन कॉल आता है, वे  यह कह कर काट देते हैं कि हम अभी व्यस्त हैं। लेकिन अपनी मां से बात करने का समय उनके पास नहीं होता।  माँ सोचती है, पढ़ रहा होगा। लेकिन यह झूठ सब झूठों पर भारी होता है, क्योंकि उन्हें इसकी लत लग जाती है। इसी तरह झूठ की बीमारी के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं।

About Post Author