गाजियाबाद के कौशांबी मेट्रो स्टेशन से युवक ने कूदकर की ख़ुदकुशी, पत्नी की हत्या का है आरोप

रूचि, आईआईएमटी न्यूज

गाज़ियाबाद। गाजियाबाद के कौशांबी मेट्रो स्टेशन के पास एक युवक ने छलांग लगा दी। युवक को गंभीर हालत में पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में कौशांबी मेट्रो स्टेशन के एक नम्बर प्लेटफार्म से आगरा के रहने वाले गौरव शर्मा (लगभग 30 वर्ष) ने कूदकर ख़ुदकुशी कर ली है। घटना के बाद दिन में लगभग 11 बजे कौशांबी पुलिस को घटना की सूचना प्राप्त हुई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ की हालत में गौरव को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जाँच के उपरांत डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कौशांबी पुलिस ने बताया कि जांच में आया है कि गौरव निजी कम्पनी में काम करता था। पत्नी से कुछ अनबन थी।


पुलिस के हवाले से पता चला कि कल रात्रि लगभग 11 बजे उसकी पत्नी लक्ष्मी की गला काटकर हत्या हुई थी। घटना के बाद गौरव घर से भागा हुआ था। दोनों का डेढ़ साल का बेटा भी है। कौशांबी पुलिस ने गुड़गांव के फेज 3 थाना पुलिस से सम्पर्क किया है। जहाँ उनके परिवारीजन रहते हैं। मृतक के चाचा और अन्य परिजन कौशांबी थाने पहुंचे हैं। अभी तक घटना का कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला है।

About Post Author