26 साल की हुईं स्मृति मंधाना..जाने उनके कुछ खास रिकॉर्ड

स्मृति मंधाना.

स्मृति मंधाना.


अनुराग दुबे। भारतीय महिला टीम की उपकप्तान और सलामी स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना का आज जन्मदिन है। स्मृति ने अपने क्रिकेट करियर में कई खास रिकॉर्ड अपने नाल किया है। बतौर सलामी बल्लेबाज मंधाना ने कई बार भारतीय टीम को जिताया है। मंधाना ने अब तक अपने छोटे से क्रिकेट करियर में शानदार प्रदर्शन के दम पर अपना एक अलग मुकाम बनाया है। शानदार प्रदर्शन के बदौलत ही उनको भारतीय टीम का उपकप्तान बनाया गया है। स्मृति मंधाना महिला क्रिकेट में सबसे तेज अर्घशतक लगाने वाली महिला क्रिकेटर हैं। दो बार इनको आईसीसी महिला क्रिकेटर का अवार्ड मिल चुका है। स्मृति मंधाना को लक्ष्य का पीछा करने बेहद पसंद है और दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए उनका रिकॉर्ड भी शानदार है। वो पहली महिला खिलाड़ी हैं, जिन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए लगातार 10 अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरी पारी में 67 रन बनाए थे। इसके बाद उन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए 52,86,53,73,105,90,63,74,80 रन की पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। स्मृति मंधाना दो बार आईसीसी महिला क्रिकेटर बन चुकी हैं। वो दूसरी महिला खिलाड़ी हैं, जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। उनके अलावा ऑस्ट्रेलिया की एलिसे पेरी ही ऐसी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने दो बार राचेल हेहोलफ्लिंट अवॉर्ड जीता है। स्मृति 2018 और 2021 में आईसीसी महिला क्रिकेटर बन चुकी हैं। 2018 में वो वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर भी बनी थीं।

About Post Author

आप चूक गए होंगे