रहाणे और पूजारा के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में डिमोशन

कॉन्ट्रैक्ट

कॉन्ट्रैक्ट

बीसीआई ने बुधवार को सालाना करार की घोषणा की है। वर्तमान समय में बीसीसीसआई ने कॉन्ट्रैक्ट को चार कैटेगरी में बांटा है। वहीं कैटेगरी में सबसे ऊपर A+ है। इसमें शामिल खिलाड़ियों को 7-7 करोड़ रुपए मिलते हैं। A कैटेगरी के खिलाड़ियों को 5-5 करोड़ रुपए दिए जाते हैं और ग्रेड B में 3 करोड़ और ग्रेड C में 1 करोड़ रुपए मिलते हैं। बता दें कि खिलाड़ियों की फॉर्म और टीम इंडिया को उनकी जरूरत के लिहाज से ग्रेड तय किए जाते हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अपने सालाना करार की घोषणा कर दी है। वहीं टॉप ग्रेड में A+ में कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली के साथ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह मौजूद हैं। टेस्ट टीम के बाहर किए गए चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे को नुकसान हुआ है। कुल 28 खिलाड़ियों को इस साल के करार के लिए बीसीसीआई की तरफ से चुना गया है।


दरअसल, भारतीय टेस्ट टीम से बाहर हो चुके मिडिल ऑर्डर बैट्समैन अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा को बीसीसीआई के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में भी डिमोशन झेलनी पड़ी है। इनके साथ-साथ ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को भी झटका लगा है। पहले इन तीनों खिलाड़ियों को ग्रेड A कॉन्ट्रैक्ट मिला हुआ था। अब रहाणे और पुजारा ग्रेड B में आ गए हैं। वहीं, पंड्या को ग्रेड C में रखा गया है। विकेटकीपर बैट्समैन ऋद्धिमान साहा को ग्रेड B से डिमोट कर ग्रेड C में रख दिया गया है। कप्तान रोहित शर्मा, पूर्व कप्तान विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह A+ ग्रेड में शामिल हैं। वहीं, ग्रेड-ए में रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, केएल राहुल, मोहम्मद शमी और ऋषभ पंत शामिल हैं। पिछले साल ग्रेड A में 10 खिलाड़ी थे। इस बार A ग्रेड में 5 खिलाड़ी ही रखे गए हैं।


महिलाओं की बात करें तो दीप्ति शर्मा और राजेश्वरी गायकवाड को प्रमोट किया गया है। इन दोनों को ग्रेड B से ग्रेड A में भेजा गया है। ग्रेड A में पहले से ही तीन खिलाड़ी थे। इसमें हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और पूनम यादव शामिल हैं। मिताली राज और झूलन गोस्वामी ग्रुप B में हैं। जेमिमा रॉड्रिग्स को ग्रेड B से ग्रेड C में डिमोट किया गया है। महिलाओं में ग्रेड A में मौजूद खिलाड़ियों को सालाना 50 लाख रुपए, ग्रेड B को 30 लाख रुपए और ग्रेड C को 10 लाख रुपए सालाना मिलते हैं।

About Post Author

आप चूक गए होंगे