ग्रेटर नोएडा: पीएनबी घोटाले के विरोध में किसानों की महापंचायत

मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज ग्रेटर नोएडा में पीएनबी की ऐच्छर शाखा में कथित 35 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के विरोध में सोमवार को किसानों ने महापंचायत की। इसमें पीड़ित खाताधारकों ने भी हिस्सा लेकर अपनी रकम वापस करने की मांग उठाई।किसानों ने बैंक प्रबंधन को दोपहर एक बजे तक का समय देते हुए चेतावनी दी कि रकम वापस नहीं मिलने पर शाखा में तालाबंदी की जाएगी। उन्होंने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

About Post Author