पांडव नगर में मकान में लगी आग, दमकल ने पाया काबू
मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज दिल्ली के पांडव नगर में मंगलवार सुबह मदर डेयरी के पास राधा कृष्ण मंदिर के नजदीक एक मकान में आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और सुबह 8:20 बजे तक आग पर काबू पा लिया।आग में दो इलेक्ट्रिक बाइक जल गईं। मकान में मौजूद लोगों ने बालकनी और सीढ़ियों के रास्ते बाहर निकलकर जान बचाई। शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है। फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
