दिल्ली में रैली का असर, कहीं खूब हुई बिक्री तो कहीं बाजार रहे सुस्त

मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज दिल्ली में आयोजित रैली का असर राजधानी के बाजारों में देखने को मिला। रामलीला मैदान के आसपास रेहड़ी-पटरी लगाने वाले दुकानदारों को भीड़ का फायदा मिला और चना, झालमुड़ी, चाट, जूस व चाय की अच्छी बिक्री हुई। एक जूस विक्रेता ने दिनभर में करीब 200 किलो संतरे के रस की बिक्री की, जबकि एक चाय विक्रेता की करीब 20 लीटर दूध वाली चाय बिकी।वहीं, कनॉट प्लेस, जनपथ और पालिका बाजार में दुकानें खुली होने के बावजूद ग्राहकों की संख्या कम रही। कनॉट प्लेस में शाम साढ़े चार बजे तक कारोबार की रफ्तार केवल 5 से 10 प्रतिशत रहने की जानकारी सामने आई।पुरानी दिल्ली के प्रमुख थोक बाजार रविवार को साप्ताहिक छुट्टी के कारण बंद रहे, जबकि सदर बाजार के पटरी बाजार में दिवाली की खरीदारी जारी रही। दूसरी ओर, सीटीआई अध्यक्ष ने रैली के कारण दिल्ली के व्यापार को 10 से 11 हजार करोड़ रुपये का नुकसान होने का दावा किया। इस तरह रैली कुछ छोटे दुकानदारों के लिए कमाई का मौका बनी, तो कई बाजारों के कारोबार पर इसका नकारात्मक असर पड़ा।

About Post Author