कंधों के दर्द से नहीं मिल पा रहा छुटकारा तो घरेलू इलाज से दर्द होगा छूमंतर

कंधों का दर्द

कंधों के दर्द

छाया सिहं। कंधे का दर्द और जकड़न हमारी रोज के कामों में बाधा डालते हैं। डक्टरों की माने तो यह समस्या अब आम हो  चुकी है। कंधों में दर्द और सूजन के कई कारण हो सकते हैं लेकिन मुख्य रूप से नसों में ब्लॉकेज के कारण सूजन रहताी है। लोग इसे आम दर्द समझकर इससे छुटकारा पाने के लिए पेन किलर्स, बाम आदि का उपयोग करते हैं। मांसपेशियों व हड्डियों में दर्द होने पर आपको बाम लगाने, सिकाई करने आपको आसानी से राहत मिल जाती है, लेकिन नसों में सूजन की समस्या में आपको बहुत ही ज्यादा ही सावधानी बरतने की जरूरत होती है।

कंधे की नसों में दर्द का घरेलू उपचार

•      स्ट्रेचिंग करेंो

10-15 मिनट स्ट्रेचिंग करने से आपको गर्दन और कंधो की नसों की सूजन से आराम मिलेगा व इससे ब्लड का फ्लो भी बढ़ेगा। जिसके लिए बस आपकों गर्दन और कंधे को आगे-पीछे, दाएं-बाएं व चारों दिशाओं में स्ट्रेच करना। इससे आपको काफी राहत महसूस होगी।

•      अदरक व हल्दी का सेवन करें

हल्दी व अदरक दोनों ही एंटीइंफ्लेमेटरी के गुणों से भरपूर होती हैं। नसों में सूजन से लड़ने व ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करती है। पानी में हल्दी और अदरक को उबालकर अपने हर्बल टी में शामिल करके पूरे दिन में 2-3 बार पिएं। इससे भी आपको बहुत आराम मिलेगा।

•      गर्म तेल से मालिश करें

गर्म तेल से मालिश करने से मांसपेशियों व नसों, हड्डियों के दर्द से बहुत राहत मिलती है। इसके लिए आपको सरसो के तेल में लहसुन व हल्दी को डालकर गर्म करने के बाद अपने हाथ पैरों की मालिश करें इससे आपको बहुत आराम मिलेगा।

•      रोजाना करें गर्म पानी का सेवन

आप रोजाना गर्म पानी का सेवन करें जिससे कंधे में होने  वाले सूजन से राहत मिलेगीं।

About Post Author