गूगल ने रूस के खिलाफ लिया सख्त एक्शन

गूगल

गूगल

यूक्रेन पर हमला करने के बाद टेक कंपनियों ने रूस (Russia) के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है. दरअसल रूस के यूक्रेन पर आक्रमण और रूस के खिलाफ विभिन्न प्रतिबंधों के बाद अल्फाबेट इंक की कंपनी गूगल ने मंगलवार को बताया कि उसने रूस सरकार द्वारा फंडेड मीडिया कंपनी रशिया टुडे पर एक्शन लिया है अल्फाबेट इंक की इकाई गूगल ने कहा है कि उसने रूस में ऑनलाइन विज्ञापन बेचना बंद कर दिया है। यह प्रतिबंध सर्च, यूट्यूब और बाहरी पब्लिकेशन वालों को कवर करता है। कंपनी का यह कदम रूस के यूक्रेन पर आक्रमण पर Twitter Inc और Snap Inc के प्रतिबंध लगाने के बाद आया है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि असाधारण परिस्थितियों के मद्देनजर हम रूस में Google विज्ञापनों को रोक रहे हैं। स्थिति तेजी से बदल रही है और सही समय आने पर फैसला किया जाएगा।


Google ने इससे पहले रूस के सरकारी मीडिया को अपनी तकनीक के जरिए विज्ञापन खरीदने या बेचने पर पाबंदी लगाई थी। इसने अपनी Sensitive events policy को लागू किया था, जो युद्ध का फायदा लेने के लिए मार्केटिंग पर रोक लगाती है। रूस के संचार नियामक Roskomnadzor ने सोमवार को Google को उन इश्तिहारों को दिखाना बंद करने को कहा था, जिनमें रूसी सेना और यूक्रेनी नागरिकों द्वारा हताहतों की संख्या के बारे में गलत जानकारी दी गई थी। Wall Street Journal की रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को नियामक ने Google से यूक्रेन के बारे में गलत जानकारी के साथ YouTube विज्ञापनों को दिखाना बंद करने के लिए कहा था, जो रूसी दर्शकों को गलत सूचना दे रहा है। मॉस्को ने पहले उन सेवाओं तक पहुंच को प्रतिबंधित किया है, जो इसकी मांगों की अनदेखी करती हैं। गूगल ने बीते साल कंटेंट के उल्लंसघन पर 32 मिलियन रूबल से अधिक का जुर्माना लगाया था।
एक और खबर आ रही है कि रूस के कम्युेनिकेशन वाचडॉग ने बीबीसी रशियन सेवा के साथ-साथ रेडियो लिबर्टी और मेडुज़ा मीडिया आउटलेट तक की पहुंच पर पाबंदी लगा दी है। समाचार एजेंसी ने शुक्रवार को यह सूचना दी। रूस के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन का इस्तेमाल रूस में आंतरिक राजनीतिक स्थिति और सुरक्षा को कमजोर करने के लिए किया जा रहा है।

About Post Author

आप चूक गए होंगे