घरेलू LPG सिलेंडर के दाम 3.50 रुपये बढ़े, कमर्शियल सिलेंडर पर 8 रुपये का इजाफा

कमर्शियल

कमर्शियल

कुमारी साक्षी: देश की राजधानी दिल्ली में घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम आसमान छु रहे हैं। गैस सिलेंडर के दाम 1000 रुपये के भी पार चला गया है। आज 14 किलो घरेलू LPG सिलेंडर पर 3.50 रुपये का इज़ाफ़ा हुआ है। साथ ही 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर पर 8 रुपये का इजाफा हुआ है। कोलकाता में घरेलू LPG सिलेंडर और चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर सबसे महंगे हुए हैं। आज सुबह एक और बार तेल और गैस के कंपनियों ने आम आदमियों को महंगाई की खबर सुनाई है। इस महीने दूसरी बार घरेलू LPG सिलेंडर और कमर्शियल गैस के सिलेंडरों के दाम बढ़ाए गए हैं। आज कोलकाता में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम 1029 रुपये, चेन्नई में 1018.50, दिल्ली में 1003 रुपये, और मुंबई में 1002.50 रुपये में मिलेगी। इससे पहले 7 मई को घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामो में 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। देश भर में घरेलू LPG गैस सिलेंडर के दाम अब तक 1000 रुपये के पार पहुंच चुके हैं। एक साल में घरेलू LPG गैस सिलेंडर के दाम 800 रुपये से 1000 रुपये तक पहुंच गए हैं।

कमर्शियल गैस सिलेंडरों के दाम चेन्नई में सबसे महंगे हुए हैं। अब 19 किलो कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम चेन्नई में 2507 रुपये हो गये हैं। उधर इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च ने 18 मई के रिपोर्ट में कहा कि लगातार महंगाई को देखते हुए 2022 – 2023 में महंगाई से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। इस दौरान पुरे साल की औसत महंगाई 6.9 फीसदी रह सकती है।

About Post Author

आप चूक गए होंगे