अरविंद केजरीवाल ने गुजरात वासियों से किया वादा

अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल

अंकित कुमार तिवारी। अरविंद केजरीवाल ने राजकोट के शास्त्री मैदान से जनसभा को संबोधित किया और अपनी सरकार बनाने का दावा भी किया। उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली कि तरह मुफ्त सेवा चाहिए तो गुजरात में आम आदमी पार्टि को वोट करे। हम गुजरात में भी मुफ्त बिजली, पानी एंव बेहतर स्कूल और अस्पताल देगें। अगर हमारी सरकार गुजरात में बनती हैं तो हम बुजुर्गों को मुफ्त में एसी ट्रेन से तीर्थयात्रा करवाएंगे। अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने सिर्फ लुटने का काम किया हैं। भाजपा 27 साल में गुजरात को ना अच्छी स्कूल और ना हीं अच्छी अस्पताल दे सकी हैं। आम आदमी पार्टि कि सरकार ने 5 साल में 12 लाख लोगों को रोजगार देने का काम किया हैं। भाजपा सरकार तो पेपर ठिक से नहीं करा सकती तो विकास क्या करेगीं। आपको भी दिल्ली जैसी सुविधा गुजरात में चाहिए तो आप आम आदमी पार्टि को वोट करे। विकास के झुठे वादे करने के मामले में भाजपा और कांग्रेस भाई बहन हैं। भाजपा और कांग्रेस अमीरों कि पार्टि बताते हुए कहा कि किसी बिमारी का ईलाज कराने में घर समेत जमिन और जेवर तक बिक जाते हैं। लेकिन दिल्ली में 2 करोड़ लोगों का मुफ्त में ईलाज हो चुका हैं। हमे राजनीति करने नहीं आती। हम सिर्फ विकास का काम करते हैं। केजरीवाल ने कहा कि पाटिल बोले थे कि दिल्ली से ठग आते हैं। क्या मैं आपको ठग लगता हुं क्या ठग स्कूल बनाता है, बच्चों की पढ़ाई की बात करता है। क्या ठग अस्रपताल बनवाता है। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में अपनी सरकार के कार्यों पर प्रकाश डालते हैं और भाजपा को निशाना बनाते हुए गुजरात में अपनी आम आदमी पार्टि की सरकार बनाने की अपिल करते हैं और गुजरात में मुफ्त में बिजली, पानी और बेहतर शिक्षा व्यवस्था एंव अस्पताल देने का वादा किया।

यह भी पढ़े- https://iimtnews.com/industrial-minister-shahnawaz-hussain-targeted-the-opposition-said-now-bihar-has-changed/

About Post Author