आदित्य ठाकरे करेंगे रामलला के दर्शन, 1200 शिवसैनिक सरयू की महाआरती में लेंगे भाग

आदित्य ठाकरे

आदित्य ठाकरे

अनुराग दुबे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे व कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे आज अयोध्या जा रहे हैं। यह पहली बार हो रहा है कि रामलला दर्शन के लिए आदित्य के साथ उनके परिवार को कोई भी सदस्य नहीं आ रहा है। वह अपने घर से रवाना हो चुके हैं। जानकारी के मुताबिक पहले वह हवाई मार्ग से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचेंगे। उसके बाद वह सड़क मार्ग से अयोध्या के लिए रवाना होंगे। इसके पहले वह 2018 और 2020 में रामलला के दर्शन कर चुके हैं, लेकिन दोनों बार उनके साथ उद्धव ठाकरे थे। आदित्य ठाकरे के अयोध्या पहुंचने से पहले शिवसेना नेता व राज्यसभा सांसद संजय राउत रामलला के दर्शन हेतु पहुंच चुके हैं।

3 स्पेशल ट्रेनों से शिवसैनिक आदित्य की सभा में उपस्थिति दर्ज कराने हेतु आज अयोध्या पहुंच रहे हैं। प्रेस रिपोर्ट के अनुसार आदित्य का करीब 6 घंटे का अयोध्या दौरा है। सबसे पहले वह करीब दोपहर 1 बजे पंचशील होटल पहुंचेंगे, उसके बाद क्रमश: 3:30 में प्रेस वार्ता होगा, शाम 4:30 बजे शहर के रामनगर के इस्कॉन मंदिर पहुंचेंगे। इस्कॉन मंदिर में पूजा आरती होगी। शाम के 5:30 बजे रामलला का दर्शन करेंगे फिर वह माता सरयू की महाआरती में भाग लेंगे। करीब 1200 से अधिक शिवसैनिक भी अपने नेता के साथ माता सरयू की महाआरती में भाग लेंगे। माता सरयू की महाआरती के साथ-साथ, माता का दुग्धाभिषेक भी होगा। 05:30 में की दरबार में हाजरी लगाऐंगे।

About Post Author