घर और ऑफिस में बेहतर तरीके से काम कर रही हैं महिलाएः प्रियांशु अग्रवाल

महिला दिवस पर ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान हुए विभिन आयोजन मे महिलाओं ने बढ़चढ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता और गौतमबुद्ध नगर के पुलिस आयुक्त आलोक सिंह की पत्नी आकांक्षा सिंह ने कहा कि आज के समय में महिलाओं को दूसरे लोगों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। इसी के साथ उन्होंने कहा कि महिलाओं को महिलाओं की सहायता करनी चाहिए।
जबकि आज के समय में यह बहुत कम देखने को मिलता है। लड़कियों को स्कूली शिक्षा के बाद भी पढ़ाई करनी चाहिए इसी से ही जीवन के लिए नजरिया बनता है। वहीं कार्यक्रम में लेखक और शिक्षाविद प्रियांशु अग्रवाल कहा कि आज के समय में महिलाएं घर से बाहर निकलकर काम कर रही हैं। घर और ऑफिस में महिलाएं बहुत अच्छी प्रकार से दोनों जिम्मेदारियां निभा रही हैं। दूसरी तरफ 2017 के हाट मोंड मिसेज इंडिया वर्ल्डवाइड के आखिरी राउंड में जगह बनाने वाली डॉ. श्वेता डागर ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि लड़कियां आज के समय में हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं। आज के समय में समाज के अंदर जो भी परेशानी झैल रही है उसका समाधान खुद औरत को ही करना होगा। इसके लिए शिक्षा को अपना हथियार बनाना होगा। इस दौरान कार्यक्रम अन्य कई महिलाएं भी उपस्थित रही जिन्होंने कई प्रतियोगिताओं में भाग लिया।