दिल्ली: आजादपुर रेलवे स्टेशन के पास नवजात का शव मिलने से मचा हड़कंप

मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज दिल्ली के आजादपुर रेलवे स्टेशन के पास बुधवार को एक नवजात का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव सड़ी-गली हालत में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।पुलिस नवजात की पहचान करने की कोशिश कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि शव रेलवे स्टेशन के पास कैसे पहुंचा। पुलिस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

About Post Author