दिल्ली के स्कूल में 9 साल की छात्रा की मौत, कक्षा में अचानक गिरी बच्ची

मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार स्थित लवली पब्लिक स्कूल में बुधवार सुबह दर्दनाक घटना सामने आई। तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली 9 वर्षीय छात्रा अचानक कक्षा में बेहोश होकर गिर गई। स्कूल स्टाफ उसे तुरंत निर्माण विहार स्थित अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलने पर पांडव नगर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में कक्षा के सीसीटीवी फुटेज में बच्ची अचानक गिरती दिखाई दी। पुलिस फुटेज और अन्य सबूतों की जांच कर रही है। बच्ची के माता-पिता और स्कूल प्रशासन के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। फिलहाल मौत की असली वजह स्पष्ट नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।

About Post Author