टीचर ने दी सजा,स्कूल की छत से कूदी 11वीं की छात्रा

मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज हरियाणा के फरीदाबाद से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, गाजीपुर रोड स्थित नवोदय विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 11वीं की छात्रा जानवी ने छत से कूदकर अपनी जान देदी।जानवी के माता पिता ने स्कूल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाये है। परिजनों के अनुसार, जानवी बिना बताए बिरयानी खाने गई थी, जिसकी भनक स्कूल के शिक्षक को लगी, तो उन्होंने सजा के तौर पर लगातार 4 घंटे स्कूल में खड़ा रखा। इतने लंबे समय तक स्कूल में सबके सामने खड़े रहना पर जानवी को बहुत अपमनित महसूस हुआ,जिससे उसे गहरा सदमा पहुँचा। मानसिक पीड़ा के चलते जानवी ने यह बड़ा क़दम उठा लिया और सीधा स्कूल की छत से छलांग लगा दी। घटना के बाद जानवी को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जानवी ने उससे पहले ही अपना दम तोड़ दिया। पुलिस प्रशासन स्कूल के सीसीटीवी खंगाल रही है, और साथी छात्रों और शिक्षकों से पूछताछ भी कर रही है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि वह पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

About Post Author