सावन के महीने में भोले शंकर को कैसे करें प्रसन्न, इस महीने का होता है खास महत्व

भगवान शिव को समर्पित सावन मास आषाढ़ की पूर्णिमा से शुभारंभ होता है। इस महीने में शिव जलाभिषेक और रुद्राभिषेक का विशेष महत्व होता है। इस महीने में भगवान शिव की पूजा कर सभी प्रकार के कष्टों से बचा जा सकता है इसके लिए सुबह जल्दी स्नान करने के बाद शिव लिंग पर बेलपत्र, आक के फूल, दूध और दूब की घास चढ़ाते हैं। इसके साथ ही ॐ नमः शिवाय के मंत्र का जाप किया जाता है। इस साल सावन महीना 25 जुलाई से शुरू हो रहा है जो कि 22 अगस्त को समाप्त होगा।

इस मास में भगवान की सच्चे मन से आराधना करने पर धन-दौलत, मान-सम्मान एवं पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। सावन में सोमेश्वर वृत का खास महत्व माना गया है। मान्यता के मुताबिक भगवान चंद्रमा ने इसी दिन शिव आराधना की थी। उसी समय से लोगों ने सोमवार का वृत रखना शुरू कर दिया।

About Post Author