मजबूत इम्युनिटी ही स्वस्थ जीवन का सबसे बड़ा मंत्र है,खाने में रखे इन बातों का ख्याल

निधि वर्मा। हर एक व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए एक अच्छी दिनचर्या के अलावा एक हेल्दी खान-पान का सेवन करना जरूरी है। इस कोरोना काल में तो हर कोई अपनी इम्यूनिटी को लेकर काफी चिंतित है। कमजोर इम्यूनिटी होने पर कोरोना वायरस काफी घातक साबित हो सकता है। कई लोग अपने खानपान पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते हैं और बाहर फास्ट फूड ज्यादा खाते हैं। वहीं बाहर का अनहेल्दी खाना हमारे स्वास्थय के लिए सही नहीं होता है।इसलिए इससे बचना ही बेहतर विकल्प है। हम कई बार ऐसी चीजों का सेवन कर लेते हैं, जो हमारी इम्यूनिटी को कमजोर करने का काम करतेा हैं। ऐसे में इन फूड को अपनी डाइट से बाहर करना सेहत के लिए काफी अच्छा होगा।


तली-भुनी और फास्ट फूड खाते वक्त हम ये भूल जाते हैं कि इस खाने में कैलोरी, सोडिसम और फैट की मात्रा काफी ज्यादा होती है। जिसके कारण ये हमारी इम्यूनिटी को कमजोर करने का सबसे बड़ा कारण तक बन जाता है। कई लोग घर पर ताजी सब्जियां लाकर खाना नहीं बनाते हैं और वो डिब्बे बंद खाने पर काफी निर्भर करते हैं। जबकि प्रिजरवेटिव्स वाले डिब्बा बंद खाद पदार्थ हमारी इम्यूनिटी पर बुरा असर डालते हैं। इसलिए इन फूड से दूरी बनाना स्वास्थ्य के लिए बेहतर है।


कुछ लोग अल्कोहल यानी शराब का सेवन करते हैं। लेकिन आपको ये नहीं भूलना चाहिए कि अल्कोहल के सेवन से ये आपको लिवर और किडनी को नुकसान पहुंचाने के लिए जिम्मेदार होती है। साथ ही इससे लिवर कमजोर होने के कारण ये इम्यूनिटी को भी कमजोर करती है। इसलिए अल्कोहल का सेवन करना नुकसानदायक होता है।
सिगरेट, बीड़ी यहां तक की हुक्का, जिसे लोग बहुत शौक से पीते हैं। ये सभी हमारी इम्यूनिटी को कमजोर करते हैं। धूम्रपान करने से हमारे फेफड़ों पर अटैक करते हैं, जिसकी वजह से हमारे फेपड़े कमजोर होते हैं और ऐसे में इस्यूनिटी भी ठीक नहीं रह पाती है। इसलिए इन चीजों से दूर रहें।

About Post Author

आप चूक गए होंगे