बालों में मेहंदी लगाने के बाद रूखेपन से हैं परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

बालों

निधि वर्मा। अगर आप भी बालों में मेहंदी लगाते हैं तो ये खबर आपके काम की है। आजकाल छोटी उम्र से ही लड़के लड़कियों के बाल सफेद होने लगते हैं। सफेद बालों की समस्या लगभग अधिकतर युवाओं को है। कम उम्र में बाल सफेद होने से लुक भी खराब लगता है। इसलिए लोग अपने सफेद बालों को छुपाने के लिए मेहंदी या कलर्स लगाते हैं। वैसे बालों को कंडीशनर देने के तौर पर भी मेहंदी का इस्तेमाल होता है। इसके लिए लोग बाजार में बिकने वाली केमिकल युक्त मेहंदी लगाते हैं। अब मेहंदी फायदेमंद है, लेकिन बाजारों की केमिकल मिली मेहंदी के साइड इफेक्ट भी होते हैं, जिनकी वजह से आप पर बुरा असर पड़ता है और बाल खराब हो जाते हैं। पैकेट वाली मेहंदी या कलर लगाते हैं तो ये बात अच्छे से जानते होंगे कि मेहंदी से बाल रूखे हो जाते हैं। इस तरह के मेहंदी के अधिक उपयोग से रूखापन बढ़ता है। अपने बालों को खराब होने से बचाने के लिए उन्हें नरिश करना चाहिए। इसलिए केवल मेहंदी लगाने से काम नहीं चलेगा, बल्कि मेहंदी लगाने के बाद डीप कंडिशनरिंग भी करनी होगी।


चलिए बताते हैं कि मेहंदी लगाने के बाद बालों को कैसे दें नरिशमेंट और बनाएं मुलायम व सिल्की।
मेहंदी लगाते समय ही आप डीप कंडिशनिंग का ख्याल रख सकते हैं। इसके लिए मेहंदी में आंवला पाउडर मिला लीजिए। इसमें दही या अंडे में से कोई इक चीज भी मिलाएं। इस तरह से मेहंदी लगाने से बालों में रूखापन नहीं आता हैं। वैसे मेहंदी में आंवले का तेल या बादाम का तेल भी मिला सकते हैं।


मेहंदी लगाने से बालों के रूखेपन को दूर करने के ले दही का उहयोग करें। दही बालों के लिए रामबाण है, रूखेपन के अलावा ये डैंड्रफ को भी निकालता है। बालों में दही लगाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी दही में दो चम्मच ऑलिव ऑयल या नारियल का तेल मिला लें। फिर नींबू की कुछ बूंदें डालकर मिला लें। अब दही का ये मिश्रण बालों पर करीब आधा घंटा लगाकर छोड़ दें। बाद में आप जो भी शैंपू का उपयोग करते है उसे अपने बालों को अच्छे से धो लें।

About Post Author