नागरिकता कानून के विरोध में लेखक मुजतबा हुसैन का पद्मश्री लौटाने का एलान

आईआईएमटी न्यूज डेस्क, ग्रेटर नोएडा। नागरिकता कानून के विरोध में मुजतबा हुसैन ने अपने पद्म श्री पुरस्कार को लौटाने का फैसला किया है। देश में बहुत से लोग इस कानून का अलग- अलग तरीके से विरोध कर रहे हैं। देश में इसको लेकर काफी बवाल भी मचा हुआ है।

इसी को लेकर हैदराबाद के 84 वर्षीय प्रसिद्ध व्यंगकार और लेखक मूजतबा हुसैन ने कहा है कि नागरिकता कानून देश पर एक हमला है और इससे देश में भय और नफरत का माहौल फैलाया जा रहा है। जिसको लेकर वह काफी चिंतित हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि देश की मौजूदा हालात को देखते हुए वह अपना पद्म श्री पुरस्कार को लौटाने का फैसला किया है। बता दें कि मुजतबा हुसैन को 2007 में पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया

About Post Author