शनिवार को सिरसा टोल प्लाज का करेंगे घेरावः भारतीय किसान यूनियन (भानू)

भारतीय किसान यूनियन

राजतिलक शर्मा।

भारतीय किसान यूनियन भानू की एक मासिक बैठक दनकौर के कैंप कार्यालय पर हुई। जिसमें बैठक की अध्यक्षता जिला संरक्षक टीकम सिंह नागर और संचालन जिला अध्यक्ष राजकुमार नागर ने की।  बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा हुई। जिसमें मुख्य रूप से किसानों का आबादी प्रकरण और 10% प्लॉट ,64.7% अतिरिक्त प्रतिकार अहम मुद्दे रहे।इसी के साथ पलवल कुंडली को जोड़ने वाला केएमपी पर बहुत सारी अनियमिताएं से बना है।  जिस पर हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है वहीं यहां पर किसानों को आने जाने के लिए सर्विस रोड भी नहीं दिया गया है। मजबूरी में किसानों को केएमपी से जाना पड़ता है और टोल के रूप में किसानों से अवैध उघाई की जा रही है। इसको लेकर किसानों में काफी गुस्सा है। इसको लेकर बैठक में निर्णय लिया गया कि शनिवार को सिरसा टोल का घेराव किया जाएगा।  इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजब सिंह कसाना, राष्ट्रीय महासचिव बेगराज गुर्जर, राष्ट्रीय महामंत्री चौधरी बी सी प्रधान, राष्ट्रीय महामंत्री रविंद्र भाटी प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत अधना, राष्ट्रीय सचिव जयकुमार नेताजी, राष्ट्रीय सचिव सुभाष अग्रवाल, प्रदेश सचिव ठाकुर अशोक सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About Post Author