सांसद महेश शर्मा के विकास कार्यों के लिए मांगे वोट

Rajtilak Sharma

मंगलवार को  भाजपा कार्यकर्ताओं ने गौतम बुद्ध नगर के सूरजपुर मंडल, ग्रेटर नोएडा, दादरी, जारचा, बिसरख, कासना, ज़ेवर, दनकौर, रबूपुरा, दादरी नगर, बादलपुर मंडल में लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत  घर-घर जनसम्पर्क अभियान चलाया और भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा को वोट करने का आग्रह किया।

सूरजपुर मण्डल  के घोड़ी गाँव में जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी के नेतृत्व में लाभार्थीयों से संपर्क किया। ज़िला अध्यक्ष  गजेन्द्र मावी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकारों ने देश- प्रदेश की जनता को लाभ देने का कार्य उज्ज्वला गैस योजना, जनधन खाता, किसान निधि योजना, शौचालय योजना, आयुष्मान भारत, हर घर नल योजना, ऐसी सैकड़ों योजनाओं से लाभ देने का कार्य किया है उन्होंने लोगों से भाजपा प्रत्याशी  डॉक्टर महेश शर्मा के ऐतिहासिक  ज़ेवर हवाई अड्डा विकास कार्यों पर प्रकाश डाला और उनको अधिक से अधिक मतों से विजयी हो उसके लिये वोट माँगे। गाँव खेड़ा धर्मपुरा गांव में भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा के लिए जनसंपर्क कर वोट मांगे और उनके द्वारा कराए गए क्षेत्र में विकास कार्य पर भी प्रकाश डाला इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख बिजेंद्र भाटी पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रेम प्रधान, मंडल अध्यक्ष महेंद्र नागर, मनोज भाटी, मंडल प्रभारी रवि जिंदल, कर्मवीर आर्य, पंकज रावल, बिजेंद्र रावल, धीरज, गोकुल, महावीर, सर्वेश रवि शर्मा, आनंद मावी, सतपाल मावी, आदि जगह जगह दर्जनों दर्जनों कार्यकर्ता लाभार्थी जनसंपर्क अभियान में सम्मिलित रहे।

About Post Author