बीजेपी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के वर्चुअल नारी शक्ति संबोधन को सुना

Rajtilak Sharma

(ग्रेटर नोएडा) बुधवार को पूर्व केन्द्रीय मंत्री व वर्तमान गौतमबुधनगर सांसद और भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा व पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शिवालिक वाटिका सूरजपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वर्चुअल नारी शक्ति संबोधन को सुना। जोकि काफी ऊर्जावान एवं प्रेरक संबोधन रहा। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि डॉक्टर महेश शर्मा ने कहा कि यत्र नार्युस्ते पूज्यंते रमन्ते तत्र देवता: अर्थात् जहां नारी की पूजा सम्मान होता है वहाँ देवता निवास करते है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश की नारी शक्ति को नई पहचान मिल रही है, नारी शक्ति अधिनियम  से संसद में 33 प्रतिशत  भागीदारी से नारी शक्ति का आर्थिक सामाजिक सशक्तिकरण जो हो रहा है वह और बढ़ेगा और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र  मोदी को देश का प्रधानमंत्री तीसरी बार बनाना है अबकी बार 400 पार करना है। उसके लिये ज़्यादा से ज़्यादा मतदान कर उन्होंने अपने लिये लोकसभा चुनाव के लिये वोट की अपील की ।इस अवसर पर मुख्य रूप से ज़िला उपाध्यक्ष सेवानंद शर्मा, ज़िला महामंत्री मनोज गर्ग, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्या, कार्यक्रम संयोजक अर्पणा त्रिपाठी, ज़िला मंत्री सत्यपाल शर्मा, दर्शाना सिंह, मनोज भाटी, सांसद प्रतिनिधि अभिषेक शर्मा, बलराज भाटी, रवि जिन्दल, मूलचंद प्रधान, सुशीला, शिक्षिका, जयदेव शर्मा, लक्ष्मण सिंघल, ज्योति सिंह, शशि सिंह ,डॉक्टर प्रियंका चौधरी, लीना शर्मा, रीना सिंह उषा वत्स, कोमल गुप्ता, ममलेश कंबोज, सुमन, ओमवती, राजबाला, सुनील सोनक, राजेश ठेकेदार, हरि पंडित, संजीव चौहान, चन्दन शर्मा, आदि नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में सैकड़ों नारी शक्ति उपस्थित रहीं।

About Post Author