आईआईएमटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में दो दिवसीय इंटरनेशनल कांफ्रेंस का समापन

राजतिलक शर्मा,ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क-3 स्थित आईआईएमटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में आयोजित दो दिवसीय इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑन नेक्स्ट वायरलेस कम्युनिकेशन एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजी का शानदार समापन हुआ। सम्मेलन में वायरलेस कम्युनिकेशन और उभरती तकनीकों के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम शोध एवं तकनीकी विकास पर विशेषज्ञों ने विचार साझा किए। समापन समारोह में मुख्य अतिथि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रो. (डॉ.) मोहम्मद रेहान रहे। कॉलेज समूह के महानिदेशक प्रो. (डॉ.) विकास धवन ने मुख्य अतिथि सहित अन्य विशेषज्ञों का स्वागत किया। कार्यक्रम में गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय से प्रो. डॉ. संजय कुमार शर्मा, आईआईटी कानपुर से डॉ. अनुभव कुमार तथा एफएस यूनिवर्सिटी शिकोहाबाद के निदेशक प्रो. एस. विक्रम सिंह ने भी अपने विचार रखे। वक्ताओं ने नेक्स्ट वायरलेस कम्युनिकेशन एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजी विषय पर विस्तार से चर्चा करते हुए भविष्य की संचार तकनीकों, अनुसंधान और नवाचार की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। ऑनलाइन माध्यम से सिंगापुर में कार्यरत वैज्ञानिक डॉ. नसीमुद्दीन ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने वायरलेस कम्युनिकेशन के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर हो रहे तकनीकी विकास की जानकारी साझा की। इस अवसर पर ईसीई विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज झा, डीन प्रो. डॉ. ए.पी. सिंह, निदेशक डॉ. नकुल गुप्ता सहित कॉलेज के शिक्षक, शोधार्थी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

About Post Author