दिल्ली एनसीआर में बदला मौसम, गिरा तापमान

मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज सोमवार सुबह दिल्ली एनसीआर में मौसम अचानक बदल गया। रविवार शाम को ठंडी हवाएं चली और आधी रात से ही मौसम बिगाड़ गया, और कई हिस्सों में सुबह तक लगातार बारिश हुई। दिल्ली, हरियाणा, उत्तरप्रदेश के कई हिस्सों में ये मौसमी बदलाव देखा गया। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना जताई है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लगातार बारिश और तेज हवाओं ने सर्दियों का अहसास कराया। वहीं कुछ दिनों से लोग जो गर्मी से परेशान थे, सर्दी महसूस करके उन्हें राहत मिली।

About Post Author

आप चूक गए होंगे