सुखदेव शर्मा बने रजत विहार के निर्विरोध आरडब्ल्यूए अध्यक्ष

सुखदेव शर्मा बने रजत विहार के निर्विरोध आरडब्ल्यूए अध्यक्ष।

सुखदेव शर्मा बने रजत विहार के निर्विरोध आरडब्ल्यूए अध्यक्ष।

26 अप्रैल 2023 को आम सभा द्वारा नामित मुख्य चुनाव अधिकारी श्री महेश यादव, श्री शंभूनाथ झा एवं श्री दिनेश गोयल द्वारा रजत विहार की चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराया गया। 9 अप्रैल को चुनाव एवं 2 अप्रैल को नामांकन के लिए दिन निर्धारित था, जिसमें सुखदेव शर्मा पैनल द्वारा ही नामांकन किया गया, और किसी अन्य पैनल के चुनाव में नामांकन नहीं करने पर सुखदेव शर्मा पैनल को निर्विरोध चुना गया। जिसमें अध्यक्ष सुखदेव शर्मा, महासचिव दिगंबर नौटियाल, उपाध्यक्ष मनमोहन जोशी कोषाध्यक्ष श्रीकृष्णा सिंह, संयुक्त सचिव पद पर विजय पाल सिंह चौधरी एवं सौरभ खंडेलवाल, संगठन सचिव पद पर अमित शर्मा एवं विवेक वर्मा को निर्विरोध निर्वाचित किया गया 4 अप्रैल को मंदिर प्रांगण में चुनाव अधिकारियों द्वारा नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारी को प्रमाण पत्र दिया गया। सुखदेव शर्मा ने बताया कि 12 वर्षों के कार्यकाल के दौरान केवल दो बार ही चुनाव के लिए मतदान हुआ अन्यथा रजत विहार निवासियों के प्यार आशीर्वाद एवं सहयोग से निर्विरोध चुनाव जीते रहे हैं।

About Post Author

आप चूक गए होंगे