एक बार फिर से नजर आएंगी श्रद्धा कपूर कॉमेडी व हॉरर फिल्म ‘स्त्री 2’ के साथ

चंचल सैनी। 2018 में आई राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री’ को दर्शकों ने काफी ज्यादा हद तक पसंद किया था। जिससे कि मूवी को अच्छा रिस्पांस मिला मिला। एक बार फिर श्रद्धा कपूर फिल्म में धमाल मचाने आ रही है। अपनी ‘स्त्री 2’ को अलग अंदाज से दिखाने। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री’ ने सिनेमाघरों में दर्शकों का खूब दिल जीता। जिसके चलते हुए श्रद्धा कपूर और राजकुमार को फैन्स की ओर से काफी ज्यादा प्यार मिला। साल 2018 में आई इस फिल्म को इतना प्यार मिला, एक बार फिर से फैंस का प्यार पाने के लिए श्रद्धा कपूर दोबारा से अपनी हॉरर मूवी लेकर आ रही है। एक बार फिर स्त्री बड़े पर्दे पर धमाल मचेगा।

आपको बता दें कि‘स्त्री 2’ की शूटिंग शुरू कर दी गई है। जोकि 2024 तक सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी, हाल ही में ‘जियो स्टूडियो’ और मै’डॉक फिल्म’ ने इसकी जानकारी दी है। फिल्म ‘स्त्री 2’ में भी राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी और श्रद्धा कपूर जैसे मंजे हुए कलाकार काम करते हुए नजर आएंगे। हालांकि, ‘स्त्री’ के सीक्वेल को इसबार अलग अंदाज में दिखाया जाएगा।जहां ‘स्त्री’ के पहले पार्ट में ‘ओ स्त्री कल आना’ जैसे डायलॉग्स काफी सुर्खियों में रहे थे। जिसके दौरान लोगों ने काफी ज्यादा इस डायलॉग को पसंद किया था, और लोग इससे डर भी गए थे, तो वहीं इस बार ‘ओ स्त्री रक्षा करना’ जैसे डायलॉग के साथ गुड न्यूज शेयर की गई है। बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए फैंस को फिल्म ‘स्त्री 2’ की जानकारी दी है। श्रद्धा कपूर ने लिखा: एक बार फिर चंदेरी में फैला आतंक! आ रही है वो, अगस्त 2024 को, हालांकि जैसे ही एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया तो यूजर्स भी काफी एक्टिव हो गए हैं। फिल्म को लेकर सुपर एक्साइटेड एक फैन ने लिखा: अब आएगा असली मजा, तो वहीं दूसरे यूजर ने एक्ट्रेस से डिमांड की है कि, ओ स्त्री का बिहाइंड द सीन वीडियो भी शेयर किया जाए। फिल्म ‘स्त्री 2’ की रिलीज डेट का अबतक कोई खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन वीडियो के साथ दी गई जानकारी के मुताबिक, ये फिल्म अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगी।

About Post Author