अविश्वस प्रस्ताव पर गरजे राहुल गांधी, बीजेपी नेताओं को बताया देशद्रोही

दीपक झा। अविश्वास प्रस्ताव पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक एक करके नरेंद्र मोदी और बीजेपी नेताओं पर करारा प्रहार किया, और बीजेपी के नेताओं को देशद्रोही बताया। सोमवार को राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल कर दी गई। कांग्रेस पार्टी द्वारा सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। जिसमें उन्होंने भाग लिया। ऐसा माना जा रहा था अविश्वास प्रस्ताव पर बहस की शुरुवात राहुल गांधी करेंगे, क्योंकि सोमवार को जैसे ही राहुल गांधी की सदस्यता बहाल की गई कांग्रेस पार्टी के भीतर जश्न का माहौल था, और पूरे कांग्रेसी नेता उत्साहित नज़र आए। गौरव गोगोई ने लोकसभा अध्यक्ष से कहा भी बहस की शुरुवात राहुल गांधी करने वाले है। लेकिन ऐन वक्त में कांग्रेस पार्टी ने रणनीति बदल दी और गौरव गोगोई ने बहस की शुरुवात की। मंगलवार से अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरु हुई। बुधवार को राहुल गांधी बोले एक-एक करके सवाल किए, और सरकार को देश विरोधी बता दिया। राहुल गांधी ने बहस की शुरुवात भारत जोड़ो यात्रा से की। सबसे पहले उन्होंने सदस्यता बहाल करने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को ध्यान्यवाद किया, और व्यंग बाण भी चलाया। राहुल गांधी ने ओम बिरला से माफी भी मांगी और कहा पिछली बार मैने आपको दुख पहुंचाया। जिसका मुझे दुख है। जिसका मैं खेद प्रकट करता हूं। मैने पीछली बार अडानी का नाम लिया। जिससे बीजेपी और खास तौर पर प्रधानमंत्री के साथ-साथ आपको भी दुख हुआ।

भारत जोड़ो यात्रा का उदाहरण प्रस्तुत कर राहुल गांधी ने बहस का शंखनाद कर दिया, और कई प्रहार मोदी सरकार पर किए। राहुल गांधी ने कहा, जब वो भारत जोड़ो यात्रा पर निकले। तब वो घमंड में थे की 25 km चलाना कोई बड़ी बात नहीं। लेकिन जैसे-जैसे दिन बीते उनको अहसास हुआ। ये इतना भी आसान नहीं। देश को समझने निकले। उनके खिलाफ दुष्प्रचार किए जाने के कारण वो देश को समझना चाहते थे। राहुल गांधी ने कहा देश को समझना है तो नफ़रत और आहंकर छोड़ना पड़ेगा। 20 मिनिट बाद राहुल गांधी मणिपुर हिंसा पर आए और गिन-गिन कर सवाल किये। राहुल ने कहा उनके सामने एक महिला आई। जिसके बेटे को हत्या कर दी गई। वो भर रात अपने बेटे के लाश के साथ लेटी रही। रावण और मेघ नाथ, कुंभ करण का उदाहरण दे कर राहुल ने सीधे मोदी सरकार को चुनौती दी। राहुल ने कहा, यदि आप नफरत की राजनीती और आहंकार नहीं छोड़ेंगे तो आपका भी अंत होगा। राहुल में कहा रावण भी दो लोगो की सुनता था एक मेघ नाथ और कुंभ करणकरण। ऐसे ही मोदी जी अमित शाह और अदानी की सुनते हैं। राहुल गांधी ने आगे कहा आप हर रोज भारत माता की हत्या कर रहे हो और मुझे इस बात का काफी दुख है। जिस पर काफी जोरदार हंगामा हुआ और वार पलट वार चला। जिस पर ओम बिरला ने भाषा पर सयम रखने की नसीहत दी। जिस पर राहुल ने कहा मेरी मां की हत्या हो रही है। एक मां मेरी यह बेटी है, और दूसरी मेरी भारत मां मणिपुर में मर रही है। हरियाणा में मर रही है। पुरे देश में किरोशिन फेकने का भी गंभीर आरोप लगाए।

About Post Author

आप चूक गए होंगे