नफरत वाली, अलगाववादी को सत्ता का समर्थन सोनिया गांधी का केंद्र सरकार पर निशाना

दीपक झा। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सरकार पर निशाना साधा और कहा मौजूदा सरकार अलगाववादी नफरत वादी जैसे लोगों का समर्थन करती है, तो वहीं हम शांति को बढ़ावा देते हैं। कांग्रेस पार्टी ने राजीव गांधी की जलती पर राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरुस्कार कार्यक्रम का आयोजन करवाया था। जिसमें कई लोगों को पुरुस्कार दिया गया। इसी दौरान पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पत्नी सोनिया गांधी ने सरकार पर जमकर निशाना साधा, और कहा यह पुरस्कार ऐसे लोगों को और संस्थाओं को दिया जा रहा है। जिन्होंने शांति और राष्ट्रीयता को बढ़ावा देने के लिए योगदान दिया है।

देश सेवा के लिए मिले कम समय में भी राजीव गांधी जी ने अनगिनत उपलब्धियां हासिल की थी। सोनिया गांधी की मुख्य बातें, वे भारत में मौजूद बहुरूपता की सुरक्षा और संरक्षण के समर्थक थे। वे इस बात को लेकर बेहद संवेदनशील थे कि धार्मिक, जातीय, भाषाओं व संस्कृति का जश्न मनाकर ही भारत की एकता को मजबूत किया जा सकता है। राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार कार्यक्रम में सोनिया गांधी ने साथ ही एक वीडियो जारी कर कहा, कि किसानों से राजीव जी का अटूट लगाव था। उन्होंने कहा था- यदि किसान कमजोर हो जाते हैं तो देश आत्मनिर्भरता खो देता है, लेकिन अगर वो मजबूत होते हैं तो देश की स्वतंत्रता भी मजबूत होती है। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने राजीव गांधी के इन सपनों को साकार करने के लिए ठोस कदम उठाए हैं।

सोनिया गाँधी ने कहा, मुझे खुशी है कि ‘राजीव गांधी किसान न्याय योजना’ के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सरकार ने सब्सिडी के अलावा भी किसानों के उत्थान के लिए अनेक सराहनीय फैसले लिए हैं, जो दूसरे प्रदेशों के लिए एक मिसाल हैं। इसी साल के अंत में छत्तीसगढ़ में चुनाव होना है। ऐसे में कांग्रेस पुरे दम खम से चुनाव लड़ना और सत्ता को दोहराना चाहती है।

About Post Author