उत्तर प्रदेश का सियासी सफर, अब तक के 22 मुख्यमंत्रियों का विवरण

22 मुख्यमंत्रियों

22 मुख्यमंत्रियों

उत्तर प्रदेश सहित देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर निर्वाचन आयोग ने तारीखों का एलान कर दिया है। इस समय देश के सभी लोगों की निगाहें यूपी के राजनीतिक दलों पर लगी हुई हैं कि इस बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का ताज किस के सिर पर सजेगा, क्योंकि कहा जाता है कि दिल्ली का रास्ता यूपी से निकलता है। आज हम आपको बताते हैं कि देश की राजनीति में महत्वपूर्ण दखल देने रखने वाले यूपी में अबतक कितने मुख्यमंत्रियों ने राज्य की कमान संभाली है। उत्तर प्रदेश को 84 साल के अंदर अब तक 22 मुख्यमंत्री मिल चुके हैं। आजादी से पहले दो और आजादी के बाद 20 लोगों ने प्रदेश की सत्ता संभाली है। 22 मुख्यमंत्रियों

यूपी में  सर्वप्रथम सत्ता यूनाइटेड प्रोविंसेस से मोहम्मद अहमद सईद ने संभाली, इनका कार्यकाल 3 अप्रैल 1937 से 16 जुलाई 1937 यानि 104 दिन रहा। दूसरी बार सत्ता 18 सितंबर 1887 को जन्मे गोविंद बल्लभ पंत ने 17 जुलाई 1937 को संभाली। इनका कार्यकाल 2 नवंबर 1939 तक चला। इसके साथ वो लगातार 8 साल सीएम के पद पर आसीन रहे। बाद में कांग्रेस से संपूर्णानंद ने उत्तर प्रदेश की सत्ता हासिल की। उस दौरान नेशनल कांग्रेस का शुरुआती दौर था। कयस्थ परिवार से ताल्लुक रखने वाले संपूर्णानंद 28 दिसंबर 1954 से 6 दिसबंर 1960 तक पद पर आसीन रहे। उसके बाद यूपी की राजनीति में परिवर्तन लाने का रुख बना, सियासी तलवार खटकी तो अलीगढ़ से ताल्लुक रखने वाले चंद्रभानू ने 7 दिस्बर 1960 में सीएम पद की शपथ ली। उनका कार्यकाल 298 दिन चल सका। उसके बाद दोबारा उन्हे चुना गया, जो 19 दिवसीय कार्यकाल स्थापित रह पाया। तीसरी बार भी उन्हे सीएम पद प्राप्त हुआ।   26 फरवरी 1969 से 17 फरवरी 1970 तक शासन कायम रहा। बाद में देश की पहली महिला सीएम सुचेता कृपलानी बनी। 2 अक्टूबर 1963 से तीन मार्च 1967 तक कार्यकाल रहा। उनका 66 साल की उम्र में निधन हो गया। अगली कड़ी में किसान नेता चौधरी चरणसिंह ने यूपी की कमान संभाली, वो काग्रेंस पार्टी से 3 अप्रैल 1967 से 25 फरवरी 1968 तक सीएम पद पर आसीन रहे। दूसरी बार उन्होने 18 फरवरी 1970 से 1 अक्टूबर 1970 तक सीएम पद पर उत्तरदायित्व निभाया।  22 मुख्यमंत्रियों

8. कमलापति त्रिपाठी (कांग्रेस)

4 अप्रैल 1971 को कांग्रेस के नेता कमलापति त्रिपाठी को यूपी की कमान मिली। स्वतंत्रता सेनानी और लेखक रहे कमलापति त्रिपाठी ने रेलवे मंत्रालय की जिम्मेदारी भी निभायी। पं. कमलापति त्रिपाठी का जन्म 3 सितंबर 1905 को हुआ था। 2 साल 69 दिन तक वह मुख्यमंत्री के मुख्यमंत्री रहे।

9. हेमवती नंदन बहुगुणा (कांग्रेस)

कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार रहे हेमवती नंदन बहुगुणा 2 साल 21 दिन तक यूपी की सत्ता संभाली। 8 नवंबर 1973 में उन्होंने कार्यभार संभाला था। उनके पुत्र विजय बहुगुणा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे

10. नारायण दत्त तिवारी (कांग्रेस)

नारायण दत्त तिवारी तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। पहली बार 21 जनवरी 1976 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। तब इनका कार्यकाल केवल 99 दिन का था। दूसरी बार तीन अगस्त 1984 और तीसरी बार 25 जून 1988 को मुख्यमंत्री बने। उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड के अलग होने पर तिवारी उत्तराखंड के भी मुख्यमंत्री रहे। 

रामनरेश यादव ने 23 जून 1977 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का कार्यभार संभाला। जनता पार्टी के रामनरेश यादव ने बाद में कांग्रेस जॉइन कर ली थी। इनका कार्यकाल 249 दिन का रहा। 2011 से 2016 के बीच रामनरेश यादव मध्य प्रदेश के राज्यपाल भी रहे।

28 फरवरी 1979 से 17 फरवरी 1980 तक बनारसी दास यूपी के मुख्यमंत्री रहे। 1977 से 1979 तक बनारसी दास बुलंदशहर से कांग्रेस के सांसद भी रहे। इसके बाद इन्होंने जनता पार्टी जॉइन कर ली और जनता पार्टी से यूपी के मुख्यमंत्री बने। 

13. विश्वनाथ प्रताप सिंह (कांग्रेस)

9 जून 1980 को विश्वनाथ प्रताप सिंह ने उत्तर प्रदेश में 13वें सीएम पद की शपथ ली। सिंह का कार्यकाल 2 साल 39 दिन का रहा। बाद में वह देश के सातवें प्रधानमंत्री भी बने। प्रयागराज में जन्मे सिंह ने 1987 में देश के रक्षा मंत्री, 1989 में विदेश मंत्री भी रहे।  उसके बाद 14वें सीएम श्रीपति मिश्र 19 जुलाई 1982 में शपथ ली। इनका कार्यकाल 2 वर्ष 14 दिन का रहा। वीरबहादुर सिंह ने 15वें सीएम पद की शपथ 24 सितंबर 1985 में ली। कार्यकाल 274 दिन रहा।  उसके बाद समाजवादी पार्टी की स्थापना करने वाले मुलायम सिंह यादव ने साल 1989 में 16वें सीएम पद की शपथ ली। दूसरी बार उन्होंने 1993 में औऱ तीसरी बार 2003 में सीएम पद को कायम रखी। 3 जून 1995 में बसपा से मायावती ने सत्ता संभाली। जो 137 जदिन का कार्यकाल रहा था। दूसरी बार 1997 में, तीसरी बार 2002 औऱ चौथी बार 2007 में मायावती ने यूपी पर शासन किया। 24 जून 1991 में कल्याण सिंह ने सीएम का पदभार संभाला, दूसरी बार 21 सितंबर 1997 में सीएम पद संभाला। 19 वें सीएम पद की शपथ भारतीय जनता पार्टी के नेता रामप्रपकाश गुप्ता ने ली। दरअसल वो चरणसिंह सरकार में डिप्टी सीएम भी रह चुके थे। 20वें सीएम पद की शपथ राजनाथ सिंह ने 28 अक्टूबर 2000 से 8 मार्च 2002 तक कार्यकाल संभाला। 21 वें सीएम पद की शपथ अखिलेश यादव ने ली। इनका कार्यकाल 2012 से 2017 तक रहा। 22वें सीएम पद की शपथ भाजपा से योगी आदित्यनाथ ने ली। योगी पहले सांसद है जो महज 25 साल की आयु में लोकसभा के सदस्य बने थे। इसके साथ वो गोरखनाथ मंदिर के पीठाधीश्वर भी है। 22 मुख्यमंत्रियों

About Post Author