आईआईएमटी में आयोजित हुआ पेंटिंग कॉम्पिटिशन बताया गया स्वतंत्रता कितनी जरूरी

लवी फंसवाल। ग्रेटर नोएडा के आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज में पेंटिंग कॉम्पिटिशन का आयोजन हुआ। जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़- चढ़कर प्रयास किया। इस कार्यक्रम का आयोजन दिवाकर दुबे ने किया था, जबकि उनका सहयोग वैभव उपाध्याय, डॉ अरुण कुमार व डॉ अनुज ने किया। आपको बतादें, कि ग्रेटर नोएडा के आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज में कला प्रदर्शन हुआ। जिसमें छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कला का उद्देश्य स्वतंत्रता था। हर वह स्वतंत्रता जो जीव- जंतु, मनुष्य, सभी को मिलनी चाहिए, क्योंकि स्वतंत्रता में ही मनुष्य या धरती की कोई भी चीज सांस ले पाती है। इस कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर दिवाकर दुबे ने बताया कि आज के समय में प्रेस की स्वतंत्रता कितने मायने रखती है। उन्होने कहा जो समय चल रहा है, उसमें प्रेस की विज्ञप्ति क्या है? वहीं वैभव उपाध्याय ने कहा, यह कार्यक्रम यूनेस्को द्वारा आयोजित किया जा रहा है। जिसमें अंतरराष्ट्रीय हर देश को बढ़-चढ़कर प्रेस की स्वतंत्रता पर कार्य करना है। उन्होंने आगे कहां स्वतंत्रता हर किसी को चाहिए होती है। चाहे वह मनुष्य हो, पक्षी हो, जानवर हो, कुछ भी हो, क्योंकि हर किसी को अपनी जिंदगी स्वयं जीने का हक है। इसी तरह कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का अंत विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर किया गया। पुरस्कार वितरण में विभाग अध्यक्ष डॉ दीपिका वर्मा व डॉ साधना गुप्ता उपस्थित थे। जिसमें प्रथम स्थान पर प्रेम, द्वितीय साक्षी सक्सैना, तृतीय दीपक और सौम्या तथा चौथे स्थान पर लवी रहीं। दीपिका वर्मा ने कहा सभी की पेंटिंग बहुत अच्छी हैं। इससे आप सब निराश नहीं होईगा। संपूर्ण कार्यक्रम मैनेजमेंट डिपार्टमेंट डायरेक्टर अभिन्न बख्शी भटनागर की देखरेख में संपन्न हुआ।

About Post Author