साक्षी मर्डर केस में नया खुलासा, मर्डर वाले दिन दोनों के बीच हुई थी झड़प

लवी फंसवाल। दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में हुए साक्षी हत्याकांड से रोज कई नई खबरें सामने आ रही हैं। पुलिस जांच करने में कड़ी मेहनत कर रही है। जिसके बूते पर पुलिस ने आरोपी साहिल को भी बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस के मुताबिक आरोपी साहिल ने भी अपना गुनाह कबूल कर लिया है। बतादें कि दिल्ली में हुए साक्षी हत्याकांड का आरोपी साहिल गिरफ्तार हो चुका है। साथ ही आरोपी ने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है। पुलिस के मुताबिक इस केस में कई प्रकार की थ्योरी आ रही हैं। एक तरफ यह भी सामने आया है, कि वारदात के एक दिन पहले साक्षी, उसकी दोस्त भावना और एक झबरू नाम के लड़के ने मिलकर आरोपी साहिल को धमकी दी थी। उसे धमकी देने के बाद साक्षी ने साहिल को कॉल भी की थी। साथ ही कहा था कि, अब कहां चली गई तेरी बदमाशगिरी। साक्षी की दोस्त ने हत्याकांड के बाद एक ऑडियो भी शेयर किया है। जिसमें साक्षी और साहिल आपस में बात करते सुने जा सकते हैं। जिसमें साक्षी कह रही है, कि ज्यादा बदमाश है क्या तू, कहां चली गई तेरी बदमाशगिरी। महत्वपूर्ण बात यह है कि इस ऑडियो में केवल साक्षी की आवाज आ रही है, साहिल कुछ नहीं बोल रहा है। सूत्रों के मुताबिक, 27 मई को दोपहर 3:41 पर साक्षी और साहिल की वीडियो कॉल हुई है। जो काफी लंबी चली है। इसके बाद भी 28 मई यानी मर्डर वाले दिन सुबह 7:09 पर साहिल और साक्षी के बीच दो वीडियो कॉल हुई। फिलहाल, पुलिस मामले को कड़कता से बरतते हुए, जांच पर लगी है।

About Post Author