दीपक झा। 13 मई को कर्नाटक चुनाव का नजीता आया। जिसमें कांग्रेस को पूर्ण बहुत मिली। 2018 के बाद कांग्रेस के लिए यह पहली ऐसी जीत थी। जिसमें बीजेपी को कांग्रेस ने बुरी तरह हराया। 135 सीटों के साथ कांग्रेस ने 35 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। कर्नाटक की जीत का श्रय कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को मिला। जीत के बाद जो राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा का भी जिक्र करते हुए। कांग्रेसियों ने राहुल गांधी की मेहनत से कर्नाटक के नतीजों जोड़ दिया। इससे पार्टी को नई उम्मीद मिली, जो कही ना कही अंधेरे में गुम हो गई थी। लेकिन इस जीत से पार्टी के कार्यकर्ताओ में नई उम्मीद की किरण जगी। साल के आखिरी में ही 4 राज्यो में विधानसभा का चुनाव होना है। ऐसे कांग्रेस पार्टी अभी से तायरियों में जुट गई है। सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बड़ा बयान दिया। जिसमे उन्होंने मध्य प्रदेश को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की। दरअसल, उन्होंने कहा हम कर्नाटक में मोहब्बत की दुकान खोलने में सफल रहे। अब मध्यप्रदेश की बारी है, जिसमे कांग्रेस 200 सीट लाएगी। इसी पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा बयान दिया उन्होंने कहा, मन को बहलाने को बाबा ख्याल अच्छा है। भाजपा मध्य प्रदेश में 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी। अब उनको ख्याली पुलाव पकाने हैं, तो पकाते रहें।

About Post Author

आप चूक गए होंगे