सर्दियों में बनाए सरसों का साग, खाने के हैं जबरजस्त फायदे

सरसों साग के साथ स्वादिष्ट चपाती
सर्दी के मौसम में वैसे तो बाजार में ढेर सारी हरी पत्ती वाली सब्जी मिल जाती है, इन्हें खाने से सेहत को बहुत फायदा भी होता है। लेकिन इस मौसम में पंजाब का सरसों का साग खाने का भी बहुत मन होता है। लेकिन घर में बनाए सरसों के साग में पंजाबी टेस्ट नहीं मिल पाता। आज हम आपको पंजाबी तरीके से सरसो के साग को बनाने का तरीका बता रहे है। इस तरीके से एक दम स्वादिष्ट सरसो का साग तैयार होगा। सरसों का साग बनाने के लिए सरसों के पत्तों के साथ पालक और बथुआ को भी मिलाया जाता है। तो चलिए जानें सरसों के साग की टेस्टी
सब्जी।सरसों का साग बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए सामान
सरसों के पत्ते 500 ग्राम
पालक 150 ग्राम
बथुआ 100 ग्राम
टमाटर 250 ग्राम
प्याज एक
लहसुन की कलियां चार से पांच
हरी मिर्च दो से तीन
अदरक दो इंच का टुकड़ा
सरसों का तेल दो चम्मच
देसी घी दो चम्मच
हींग दो चुटकी
जीरा आधा चम्मच
हल्दी पाउडर
मक्के का आटा एक चौथाई कप
लाल मिर्च पाउडर
नमक स्वादानुसार
गु़ड़ छोटा टुकड़ा।
सरसों का साग बुनाने के लिए सबसे पहले सरसों और हरे पत्ते को उबाल लें। उबालने से पहले सरसों के पत्ते, पालक के पत्ते और बथुआ के पत्तों को अच्छी तरह से धो लें। इसे धोने के लिए आप छलनी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। जिससे कि सारी गंदगी निकल जाए। सारे पत्तों को एक जगह रख लें और चाकू की मदद से काट लें। अब कूकर में सारे पत्तों को डालें और एक कप पानी डालकर गैस पर रख दें। एक दो सीटी आने के बाद गैस बंद कर दें।