दिल्ली में नाबालिक छात्रा के साथ छेड़छाड़, विरोध करने पर मां-दादी पर हमला

मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जहां छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्रा और उसके परिवार पर हमला किया गया है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। 10वीं क्लास की एक नाबालिग लड़की पर उसके घर के पास तीन लड़कों ने हमला किया, क्योंकि उसने छेड़छाड़ का विरोध किया था। जब उसकी 80 साल की दादी और 45 साल की मां ने बीच-बचाव किया, तो उन पर भी हमला कर दिया। परिवार के तीनों घायल सदस्यों को इलाज के लिए अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया और बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की है

About Post Author