दिल्ली: सब्जी मंडी इलाके में मकान की दूसरी मंजिल पर लगी आग

मीनाक्षी जागलान, आईआईएमटी न्यूज दिल्ली के सब्जी मंडी घंटाघर इलाके में सोमवार शाम एक मकान की दूसरी मंजिल पर आग लग गई। घटना रॉबिन सिनेमा हॉल के पास की है। आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों और घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है। मामले में आगे की जानकारी का इंतजार है।

About Post Author

आप चूक गए होंगे