दिल्ली के कनॉट प्लेस में तिरंगा मार्च, सीजेपी ने की आने की अपील, वहीं पुलिस ने कहा शांति भंग न करे

मीनाक्षी जागलान आईआईएमटी न्यूज दिल्ली में आज कॉकरोच पार्टी के तिरंगा मार्च से पहले सीपी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एक तरफ जहां कई संगठनों ने शुक्रवार, 16 अक्तूबर को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में लहरा दो तिरंगा कार्यक्रम आयोजित करने का ऐलान किया है और लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की है, वहीं दिल्ली पुलिस ने जनता से शांति भंग न करने की गुजारिश की है। इससे पहले कल, मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित प्रेस वार्ता में हंगामा हुआ। आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा के बोलने के दौरान कुछ लोगों ने नारेबाजी कर विरोध जताया। इस बीच आयोजकों ने शुक्रवार को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में तिरंगा फहराने के कार्यक्रम का ऐलान किया।

About Post Author