गृह मंत्रालय ने हनुमान जयंती को मद्देनज़र रखते हुए राज्यों में बढ़ाई सुरक्षा

Lavi Fanshwal। गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को एडवाइजरी जारी की है। जिसमें हनुमान जयंती पर कानूनी व्यवस्था अच्छे से बनाए रखने की सलाह भी दी है। राज्यों में सुरक्षा के पैमाने बढ़ा दिए गये हैं। आपको बता दें, कि गुरुवार को हनुमान जयंती है। जिसके चलते देश भर में रैलियां भी निकाली जाएंगी। हनुमान जयंती के दिन पूजा-अर्चना के चलते मंदिरों में भी भीड़ नजर आयेगी। जिसके कारण कानूनी व्यवस्था बढ़ा दी गई है। गृह- मंत्रालय ने हनुमान जयंती को मद्देनजर रखते हुए एडवाइजरी जारी की है। जिसमें उन्होंने सभी राज्यों को कानूनी व्यवस्था में कड़ी बरतने की सलाह दी है। पिछले हफ्ते रामनवमी के दिन कई राज्यों में दंगे भड़के हुए थे। इधर जुलूस निकालते हुए भी कई सांप्रदायिक हिंसायें के सामने आयीं। रामनवमी के दिन शोभायात्रा निकालते समय पश्चिम बंगाल, गुजरात और बिहार जैसे कई स्थानों पर हिंसा ने गंभीर रूप ले लिया था। जिसके कारण कई जगह मामला शांत करवाने पर भी भड़क रहा था। लेकिन फिर भी कई मशक्कत के बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला। इसी के बाद अब गुरुवार को हनुमान जयंती है। हनुमान जयंती को मद्देनज़र रखते हुए गुरुवार को सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को कानूनी व्यवस्था एवं शांति के दायरे में रखा जायेगा। गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को समाज में सांप्रदायिकता फैलाने वाले तत्वों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। गृह मंत्रालय ने ट्वीटभी किया व त्योहार पर शांति कायम रखने की सलाह दी है।