लाभार्थी संपर्क अभियान की जिला कार्यालय पर बैठक

Rajtilak Sharma

गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी  जनपद गौतमबुधनगर  की एक बैठक लाभार्थी संपर्क अभियान शक्ति वंदन अभियान नमों एप विश्वकर्मा योजना बूथ सशक्तिकरण पर जिला भाजपा कार्यालय तिलपता गोलचक्कर पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में गौतमबुधनगर लोकसभा के चुनाव प्रभारी अनिल शिशोदिया ने बैठक में भाग लिया। इस दौरान बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने की।

 बैठक का संचालन जिला महामंत्री योगेश चौधरी ने किया। लोकसभा चुनाव प्रभारी पूर्व ज़िला अध्यक्ष बुलन्दशहर अनिल  शिशोदिया ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता  लोकसभा चुनाव 2024 के लिये बूथ सशक्तिकरण के लिये बूथ पर बूथ समिति की बैठक पन्ना प्रमुख के साथ घर-घर पार्टी की रीति नीति सरकार की उपलब्धियों सहित भगवान राम का मंदिर, धारा 370 को हटाना, ग़रीब मजदूर के लिये जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में विस्तार से बताने का कार्य करें। ज़िला अध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने कहा कि अबकी बार 400 पार फिर एक बार मोदी सरकार  जन जन की यही पुकार उसके लिये संकल्प के हम सबको मिलकर संगठन के कार्य करते हुए गौतमबुधनगर लोकसभा सीट को ऐतिहासिक वोटों के साथ जीतना है इस अवसर पर मुख्यरूप से ज़िला महामंत्री धर्मेंद्र कोरी, दीपक भारद्वाज, योगेश चौधरी, मनोज गर्ग,  ज़िला उपाध्यक्ष सेवानंद शर्मा, पवन नागर, पवन रावल, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, ज़िला मंत्री सत्यपाल शर्मा, विकास चौधरी, रिंकु भाटी,  युवा मोर्चा अध्यक्ष  राज नागर, सचिन शर्मा, मण्डल प्रभारी विजय रावल, इन्द्र नागर, सुनील शर्मा, सतीश भाटी, सरफ़राज़ अली, धर्मेन्द्र भाटी, डॉक्टर चन्द्र सिंह,  महेश शर्मा, संजय भाटी, मनोज भाटी, राजीव सिंघल, मुकेश चौहान, संजय रावत, महेन्द्र नागर, चन्द्रमणि भारद्वाज, आदि कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित रहे।

About Post Author