माणिक साहा बने त्रिपुरा के नए सीएम, राजपाल ने दिलाई शपथ

माणिक साहा

माणिक साहा


अंकित तिवारीः भाजपा नेता बिप्लब कुमार देब के इस्तिफा देने के बाद माणिक साहा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। शपथ लेने के बाद माणिक साहा ने कहा कि हम भी प्रधानमंत्री मोदी की तरह ही राज्य को विकास के पथ पर लेकर जाएंगे।
उन्होंने आगे कहा कि त्रिपुरा के लोगों की समस्याओं को हल करने के साथ-साथ राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखना मुख्य मुद्दा होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में भाजपा के लिए कोई राजनीतिक चुनौती नहीं है। बता दें कि देब के इस्तीफे के कुछ घंटे बाद 69 वर्षीय डॉ. साहा को भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में नामित किया गया था। साहा ने त्रिपुरा के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। माणिक साहा के मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने उन्हें बधाई दी और कहा कि उनके नेतृत्व में राज्य प्रगति की नई ऊंचाइयों को छूएगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नए मुख्यमंत्री को बधाई दी और कहा कि उन्हें विश्वास है कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में और उनके विकास के पथ पर चलकर त्रिपुरा विकसित राज्य बनेगा। आपको बता दें कि भाजपा ने पिछले 1 साल के भीतर चार राज्यों में मुख्यमंत्री बदले हैं। पिछले साल 2021 में पार्टी ने कर्नाटक के सीएम बीएस येदुरप्पा से इस्तीफा दिलाकर बसव राज बोम्मई को मुख्यमंत्री बनाया। वहीं तीरथ सिंह रावत को हटाकर पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड का सीएम बनाया था। इसके बाद सितंबर में गुजरात से भाजपा पार्टी ने विजय रूपाणी को हटाकर भूपेंद्र पटेल को मुख्यमंत्री बनाया था। अब त्रिपुरा में बिप्लब को हटाकर साहा को मुख्यमंत्री बनया गया है।

About Post Author

आप चूक गए होंगे