सेल्फी विद लाभार्थी पर महिला मोर्चा की बैठक, महिला जिला अध्यक्ष रजनी तोमर ने की अध्यक्षता

Rajtilak Sharma गुरुवार को जिला अध्यक्ष रजनी तोमर की अध्यक्षता में महिला मोर्चा की बैठक संपन्न हुई। बैठक में दीपमाला संतोषी और चंद्रप्रभा ने सेल्फी विद लाभार्थी पर विशेष चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि  कमल मित्र अभियान हो या स्वयंसेवक समूह ट्रांसजेंडर का अभियान हो या खिलाड़ियों से संपर्क का अभियान और उनका सम्मान हर विधानसभा में होना चाहिए।  आप लोगों को कार्यक्रम पर ध्यान देना है मन की बात कार्यक्रम में होनहार बच्चों को शामिल करना है और जो 18 साल से ऊपर हो गए हैं उन बच्चों को प्रोत्साहित करना है मन की बात कार्यक्रम सुनने के लिए जो बच्चे इस बार वोट देंगे उन कार्यक्रमों में बच्चे बढ़-चढ़कर भाग ले। इसी के साथ उन्होंने कहा कि 100 वर्ष के ऊपर जो बुजुर्ग हो गए हैं यानी दादा-दादी उनका भी सम्मान करना है। वह योग के द्वारा अपने स्वास्थ्य पर इतना ध्यान दिए हैं। जिलाध्यक्ष गजेंद्र मावी के ही नेतृत्व में सारे कार्यक्रम संपन्न होंगे। इस बैठक में जिला अध्यक्ष रजनी तोमर, उपाध्यक्ष पूनम सिंह,  डॉक्टर संगीता रावल, और  सविता गुर्जर, शशि कौशिक राजकुमारी,  मुकेश भाटी, ज्योति सिंह,  राजबाला चौधरी,  अरुणा शर्मा और जिले के कुछ पदाधिकारी बहने मंडल अध्यक्ष प्रीति बघेल,संगीता तिवारी, अंजना त्यागी बॉबी देवी, रीना सिंह, मौजूद रहे और उनके साथ मंडल के कई गण मन पद अधिकारी बहने भी उपस्थित रही। सभी कार्यक्रम की अध्यक्षता रजनी तोमर ने किया।

About Post Author