जाने महारानी एलिजाबेथ का कैसे होगा अंतिम संस्कार

महारानी एलिजाबेथ

महारानी एलिजाबेथ

खुशी गुप्ता। 96 साल की उम्र में ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-II का 8 सितंबर 2022 को निधन हो गया। उन्होंने 1952 में ब्रिटेन का शासन संभाला था। एलिजाबेथ सिर्फ ब्रिटेन ही नहीं, बल्कि 14 अन्य देशों की भी महारानी थी। यह सभी देश कभी-न-कभी ब्रिटेन के अधीन रहे थे। एलिजाबेथ-II मौजूदा समय में 15 संप्रभू राष्ट्रों की महारानी थी। मिली जानकारी के अनुसार महारानी के अंतिम समय में उनके परिजन स्कॉटलैंड के बालमोरल किले में मौजूद थे।  सबसे पहले महारानी के पार्थिव शरीर को स्कॉटलैंड के बालमोरल से लंदन लाया जाएगा।

2021 में एक अमेरिकी न्यूज वेबसाइट पर एक रिपोर्ट लीक हुई थी। यह रिपोर्ट ‘ऑपरेशन लंदन ब्रिज’ से जुड़ा था, जिसे महारानी की मौत के बाद अंतिम संस्कार को लेकर बनाया गया था। उस लीक रिपोर्ट की मानें तो महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का अंतिम संस्कार कार्यक्रम पूरे 10 दिन तक चलेगा. महारानी के पार्थिव शरीर को ताबूत में संसद में 3 दिन तक रखा जाएगा. उनको दफन करने के पहले नए उत्तराधिकारी उनके बेटे प्रिंस चार्ल्स उनके अंतिम संस्कार से पहले पूरे देश की यात्रा करेंगे। इनमें यूके के अंदर आने वाले सभी देश भी शामिल होंगे।

About Post Author