दिल को रखना है मजबूत तो करें जौ के आटे का प्रयोग

आटे

आटे

कंचन यादव
हम हर रोज गेंहू के आटे का प्रयोग अलग-अलग रूप में करते हैं। जबकि अगर हम जौ के आटे का खाने में यूज करें तो यह हमारे दिल के लिए काफी फायदेमंद होगा। जौ एक ऐसा अनाज है जो आपको ढ़ेर सारे फायदे देता है जौ के आटे की रोटी आपको कई बीमारीयों से बचाती है जैसे–हार्टअटैक, डायबिटीज, और मोटापा। अगर आप भी बीमारियों के कारण परेशान रहते हैं तो अपने डाइट में जौ का इस्तेमाल जरूर करें। जो के आटे में प्रोटीन, फाइबर, बी विटामिन, आयरन, जिंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते है। इसी के साथ ही जौ का आटा मोटापे को कम करता है।
जौ के खाने के हैं कई फायदे
1.वजन घटाए
जौ के आटे की रोटी या जौ का दलिया दोनों ही वजन घटाने में मदद करता है। जौ एक लौ कैलारी फूड है जौ खाने से पेट जल्दी भरता है और बहुत समय तक भूख नहीं लगती है

  1. पाचन में करता है सुधार

जौ को खाने से पाचन प्रक्रिया अच्छी रहती है। क्योंकि जौ फाइबर से भरपूर होता है जौ पेट के लिए अच्छा होता है इससे कब्ज की समस्या नहीं होती है।

3.शुगर को करता है कंट्रोल
शुगर के मरीज को गेहूं के आटे के जगह जौ के आटे का सेवन करना जाहिए इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है जौ खाने से टाइप-2 डायबीटीज का खतरा कम होता है

  1. हार्ट अटैक के खतरे को करता है कम
    हार्ट अटैक आने का मुख्य कारण कोलेस्ट्रॉल होता है। पर जौ के आटे की रोटी या जौ का दलिया खाने से कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है। आज कल की आधुनिकता की दौड़ में हमारे खान-पान में बदलाव होता जा रहा है। शहरीकरण के कारण लोग अक्सर बाहर का खाना खाते हैं जिसमें जंक फूड और तले भूने खाने की मात्रा काफी होती है पिज्जा और बर्गर इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं जो की पूरी तरह से मेदा के बने होते हैं।

About Post Author